भारत का नवीनतम संचार उपग्रह जीसैट-15 सफलतापूर्वक प्रक्षेपित

भारत का नवीनतम संचार उपग्रह जीसैट-15 सफलतापूर्वक प्रक्षेपित

बेंगलुरू:

देश को इसरो की तरफ से दिवाली का तोहफ़ा दिया गया है। इसरो ने भारत का संचार उपग्रह जीसैट-15 आज तड़के फ्रेंच गुयाना के कोरू अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से एरियाने-5 रॉकेट के जरिए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया।

यूरोपीय लॉन्‍चर भारतीय समयानुसार तड़के 3 बजकर 4 मिनट पर रवाना हुआ और जीसैट-15 को त्रुटिरहित उड़ान में अंतरिक्ष में पहुंचा दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जीसैट-15 को इसके सहयात्री अरबसैट-6बी :बीएडीआर-7: को अंतरिक्ष में भेजे जाने के बाद जीओसिंक्रोनस ट्रांसफर कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।