विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2018

भारत ने एंटीगुआ से थल-जल या वायु मार्ग से चोकसी की आवाजाही पर रोक लगाने को कहा : सूत्र

एक सरकारी सूत्र ने कहा, ‘‘जैसे ही विदेश मंत्रालय को चोकसी के एंटीगुआ में मौजूद होने के संकेत की सूचना मिली, हमारे जॉर्जटाउन के उच्चायोग ने एंटीगुआ और बरबूडा सरकार को लिखित और मौखिक रूप से अलर्ट किया है.

भारत ने एंटीगुआ से थल-जल या वायु मार्ग से चोकसी की आवाजाही पर रोक लगाने को कहा : सूत्र
मेहुल चोकसी को नवंबर 2017 में एंटीगुआ ने नागरिकता दी थी.
नई दिल्ली:

भारत ने एंटीगुआ और बरबूडा के प्रशासन से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के हजारों करोड़ रुपये के कर्ज घोटाले के प्रमुख आरोपियों में एक मेहुल चोकसी को हिरासत में लेने को कहा है. सरकारी सूत्रों ने आज यह जानकारी दी. भारत को चोकसी के इस कैरिबियाई द्वीप समूह में मौजूद होने की सूचना मिली है. उसके बाद ही यह कदम उठाया गया है.  सूत्रों ने कहा कि भारत एंटीगुआ के संपर्क में है. वहां के अधिकारियो से थल,जल या वायु मार्ग से चोकसी की आवाजाही पर रोक लगाने का आग्रह किया गया है.

एंटीगुआ के विदेश मंत्री ने कहा- मेहुल चोकसी पर लगे आरोपों के बारे में पता होता तो नागरिकता नहीं देते

एक सरकारी सूत्र ने कहा, ‘‘जैसे ही विदेश मंत्रालय को चोकसी के एंटीगुआ में मौजूद होने के संकेत की सूचना मिली, हमारे जॉर्जटाउन के उच्चायोग ने एंटीगुआ और बरबूडा सरकार को लिखित और मौखिक रूप से अलर्ट किया है. वहां की सरकार से कहा गया है कि चोकसी की उनके क्षेत्र में मौजूदगी की पुष्टि की जाए और साथ ही उसे हिरासत में लिया जाए. उसे जमीन, वायु या समुद्री मार्ग से कहीं आने जाने नहीं दिया जाए.’’ ​

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की जब्त संपत्ति का गलत आकलन: सूत्र

पिछले सप्ताह चोकसी ने दावा किया था कि उसने अपने कारोबार के विस्तार के लिए पिछले साल एंटीगुआ की नागरिकता ली थी क्योंकि कैरिबियाई देश के पासपोर्ट से 132 देशों में बिना वीजा यात्रा की जा सकती है. सूत्रों ने कहा, ‘‘हमारे उच्चायुक्त एंटीगुआ और बरबूडा सरकार में संबंधित अधिकारियों से मिल रहे हैं. हम भारत सरकार और एंटीगुआ और बरबूडा सरकार की संबंधित एजेंसियों के जरिये इस मामले को आगे बढ़ाएंगे.’
 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PNB Scam Mehul Choksi, India-Antigua, Mehul Choksi Arrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com