विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2019

इथोपिया हादसे के बाद भारत ने भी बोइंग 737 मैक्स विमानों की उड़ान पर लगाई रोक

डीजीसीए (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने भारतीय एयरलाइन कंपनियों द्वारा बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है.

Also Read in
इथोपिया हादसे के बाद भारत ने भी बोइंग 737 मैक्स विमानों की उड़ान पर लगाई रोक
भारत ने बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है.
नई दिल्ली:

डीजीसीए (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने भारतीय एयरलाइन कंपनियों द्वारा बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है. डीजीसीए ने मंगलवार की देर शाम को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा, ''ये प्लेन तबतक सेवा से बाहर रहेंगे जबतक इनमें जरूरी बदलाव और सुरक्षा के लिए जरूर उपाय नहीं किये जाते हैं''. डीजीसीए ने आगे लिखा, ''यात्रियों की सुरक्षा हमेशा हमारी प्राथमिकता रहती है. इस कड़ी में हम यात्रियों की सुरक्षा के लिए दुनियाभर के विमान निर्माताओं और परिचालकों के संपर्क में रहते हैं''.  आपको बता दें कि इथोपियन एयरलाइन का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान रविवार को इथोपिया के अदीस अबाबा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चार भारतीय समेत सभी 157 लोगों की मौत हो गई थी. 

इथोपिया विमान हादसे के बाद दुनियाभर में ‘बोइंग 737 मैक्स' विमानों को लेकर हड़कंप मच गया है तथा विभिन्न देशों में इसे लेकर अलग अलग तरह की कार्रवाई की गई है. ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, आस्ट्रेलिया सहित विभिन्न देशों ने मंगलवार को अपने अपने वायुक्षेत्र में ‘बोइंग 737 मैक्स' विमानों पर रोक लगा दी. दूसरी तरफ, अमेरिकी नियामकों ने बोइंग को मॉडल में तत्काल सुधार करने का भले ही आदेश दिया हो लेकिन ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, मलेशिया, आयरलैंड, आइसलैंड और ओमान जैसे देशों ने अपने अपने वायुक्षेत्र में सभी 737 मैक्स विमानों के परिचालन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. इससे पहले, चीन और इंडोनेशिया भी सोमवार को इन विमानों पर रोक लगा चुके हैं. आपको बता दें कि बीते करीब पांच महीने में बोइंग 737 मैक्स 8 विमान दूसरी बार हादसे का शिकार हुआ है. पिछले साल अक्टूबर में लायन एयरलाइन का एक विमान इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 180 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. (इनपुट-भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boing 737, Boing 737 Banned In India, Boeing 737, Boeing 737 Aircraft, Boeing 737 Crashes, Boeing 737 Max
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com