विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2022

भारत का कोविड-19 वैक्सीनेशन कवरेज 159.54 करोड़ से अधिक : स्वास्थ्य मंत्रालय

मंत्रालय के मुताबिक, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों और 60 वर्ष तथा उससे अधिक आयु के लोगों को अब तक 61 लाख से अधिक एहतियाती खुराक दी गई है.

भारत का कोविड-19 वैक्सीनेशन कवरेज 159.54 करोड़ से अधिक : स्वास्थ्य मंत्रालय
पिछले साल 16 जनवरी को देश में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके दिए जाने के साथ टीकाकरण की शुरुआत हुई थी.
नई दिल्ली:

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 159.54 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. बुधवार को, शाम सात बजे तक टीके की 62,39,005 खुराक दी गई. मंत्रालय के मुताबिक, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों और 60 वर्ष तथा उससे अधिक आयु के लोगों को अब तक 61 लाख से अधिक एहतियाती खुराक दी गई है. मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 15 से 18 साल के किशोरों को अब तक कुल 3,82,93,986 खुराक दी गई है.

पिछले साल 16 जनवरी को देश में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके दिए जाने के साथ टीकाकरण की शुरुआत हुई थी. इसके बाद दो फरवरी 2021 से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण शुरू किया गया. बाद के चरणों में अन्य समूहों को टीका देने की शुरुआत की गई. इस साल तीन जनवरी को 15-18 वर्ष के किशोरों को टीका देने का अभियान शुरू हुआ.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus Cases, COVID-19 Cases, COVID-19 Vaccination In India, Corona Vaccination In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com