Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के मुख्यमंत्री और आगामी चुनाव में एनडीए (NDA) के उम्मीदवार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राज्य के लोगों से दो टूक शब्दों में कहा है कि उन्हें जो पंद्रह वर्ष काम करने का मौक़ा मिला, उन्होंने जमकर उनकी ख़िदमत की, लेकिन अगर अब राज्य गड़बड़ लोगों के चक्कर में या उनके हाथ में गया तो सब बर्बाद हो जाएगा. नीतीश का इशारा साफ़ तौर पर वर्तमान राजनीतिक प्रतिद्वंदी तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की ओर था.
नीतीश कुमार ने अपनी पहली वर्चुअल रैली (Virtual rally) में पटना के पार्टी दफ़्तर में बने कर्पूरी सभागार से साढ़े तीन घंटे तक भाषण दिया. उनके भाषण में हर पैमाने पर यह साबित करने की कोशिश की गई कि राज्य में हर क्षेत्र में कितनी तरक्की हुई. नीतीश बार-बार ये बात दोहरा रहे थे कि पति-पत्नी के पंद्रह वर्षों के राज बनाम उनके शासन काल में कितना काम हुआ. इसके लिए उन्होंने तमाम तरह के आंकड़े भी दिए. जैसे उन्होंने बिजली के क्षेत्र की चर्चा करते हुए कहा कि देखिए हर घर में बिजली आ गई और जब बिजली आ गई तो लालटेन का क्या काम?
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
नीतीश कुमार ने नए रोजगार का जिक्र करते हुए कहा कि जहां लालू-राबड़ी के शासनकाल में जब दस वर्षों तक, और विभाजित बिहार में भी मात्र 95,734 लोगों को नई नौकरियां मिलीं, वहीं उनके पंद्रह वर्षों के शासनकाल के दौरान यह संख्या छह लाख आठ हजार से कुछ अधिक है. उन्होंने कोरोना की चर्चा करते हुए कहा कि जिन्हें किसी चीज़ की जानकारी नहीं है वे आलोचना करते रहते हैं. लेकिन उनके अनुसार उनके द्वारा उठाए गए कदमों के कारण स्थिति में काफी सुधार हुआ है और अब तो हालत यह है कि अस्पतालों में बेड खाली पड़े हुए हैं. उन्होंने पहली बार राज्य में कोरोना के बाद लोगों के खाते में विभिन्न योजनाओं की राशि सीधे भेजने का विस्तार से जिक्र किया.
नीतीश कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी, कहा- उनके परिवार को न्याय जरूर मिलेगा
नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं कि कौन वोट देगा, लेकिन अपने शासन काल में उन्होंने क्राइम हो या करप्शन हो, इसे रोकने की नीति अपनाई. अंत में नीतीश कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आप लोगों के बीच जाईए, जो सरकार ने 15 वर्षों तक काम किया है उसकी जानकारी दीजिए और जो लोग खिलाफ में बोल रहे हैं उसको काउंटर कीजिए. उन्होंने कहा कि जनता मालिक है, जनता फैसला करेगी लेकिन अगर एक बार फिर जनता ने मौका दिया तो उसकी सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
VIDEO: बिहार में कोरोना संकट के बीच सियासी घमासान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं