भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को 89 साल की हो जाएगी. सालगिरह के दो दिन पहले गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर अपनी तैयारियों का जायजा लेगी. फुल ड्रेस रिहर्सल के मौके पर वायुसेना के एयरक्राफ्ट अपना दमखम दिखाएंगे. रफाल के साथ सुखोई, मिराज, जगुआर, मिग-29 और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों के अलावा देसी हेलीकॉप्टर ध्रुव के साथ अमेरिका से खरीदे गए चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टर भी फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेंगे.
ट्रांसपोर्ट एयर क्राफ्ट सी-17 और सी-130 भी उड़ान भरेगा. राहत कार्यों की झलक मिलेगी. इसी विमान ने अफगानिस्तान में फंसे लोगों ने सुरक्षित निकाला था. डकोटा और टाइगर मोथ के जरिये वायुसेना 1971 के जंग की याद दिलाएगी. इस जंग के 50 साल पूरे हो चले है. वायुसेना के जाबांजों के बदौलत ही पाकिस्तान के टुकड़े कर बांग्लादेश बना था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह पूरा कार्यक्रम सुबह 8 बजे से करीब 11 बजे तक चलेगा. हालांकि, कोरोना की वजह से आम दर्शकों की मौजूदगी ना के बराबर होगी. बस दर्शकों के नाम पर हिंडन एयर बेस में वायुसेना के परिवार के ही लोग होंगे. इसके बावजूद दर्शकों को मजा तब आएगा जब वे हॉक की सूर्यकिरण टीम और ध्रुव की सारंग आसमान में हवाई करतब दिखाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं