नई दिल्ली:
संसद की स्थायी समिति ने ग्रुप सी के सरकारी कर्मचारियों को लोकपाल के दायरे से बाहर कर दिया है। पहले इस ग्रुप को लोकपाल के दायरे में रखा गया था। अंतिम क्षणों में गुप सी के कर्मचारियों को लोकपाल के दायरे से बाहर करने के निर्णय के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। मुद्दे पर भाजपा सांसदों ने असहमति जता दी है। इस मुद्दे को समिति कांग्रेस सदस्यों ने ग्रुप सी के कर्मचारियों को लोकपाल के दायरे में लाने का जोरदार विरोध किया। आज शाम बुलाई गई इस आपात बैठक का विपक्षी सदस्यों ने पुरजोर विरोध किया और इसे रहस्यमय करार दिया।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ग्रुप सी, लोकपाल, स्थायी समिति, Group C, Lokpal