विज्ञापन

MPSC की 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा टली, कांग्रेस ने लगाए एक और घोटाले के आरोप

MPSC Group C Exam Postponed: महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर विवाद खत्म भी नहीं हुआ था कि अब महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ग्रुप सी प्रीलिम्स परीक्षा को टाल दिया है. ये परीक्षा करीब दो महीने के लिए टल गई है.

MPSC की 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा टली, कांग्रेस ने लगाए एक और घोटाले के आरोप
MPSC परीक्षा टलने पर कांग्रेस का जोरदार हमला

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती विवाद के बीच अब एक और परीक्षा को टाल दिया गया है. 25 अक्टूबर को होने वाली ग्रुप सी प्रीलिम्स परीक्षा को अब 3 जनवरी 2027 के लिए टाल दिया गया है. इससे पहले ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती का पेपर लीक होने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था, जबकि भर्ती के लिए इंटरव्यू प्रोसेस भी पूरा हो चुका था. इस मामले को लेकर पहले ही पूरे महाराष्ट्र में प्रदर्शन हो रहे हैं और छात्र आयोग के अध्यक्ष का इस्तीफा मांग रहे हैं. अब नई पीरक्षा के टलने को लेकर विपक्ष ने भी सरकार और आयोग पर हमला बोला है. कांग्रेस ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं. 

कांग्रेस ने उठाए सवाल 

महाराष्ट्र कांग्रेस ने कहा कि परीक्षा कुछ ही दिन दूर होने के बावजूद ऐसा फैसला लेना दिन-रात तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के जीवन, सपनों और भविष्य के साथ किया गया क्रूर मजाक है. विपक्षी दल ने सवाल उठाते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों की अनुपलब्धता, यातायात की दिक्कतें और त्योहारों का समय को वजह बताया गया है, लेकिन ये सब सच नहीं है. क्या परीक्षा का कार्यक्रम जारी करते समय इन बातों की योजना नहीं बनाई गई थी? अचानक लिए गए इस संदिग्ध फैसले के पीछे इस परीक्षा में भी कोई बड़ा घोटाला पक रहा है क्या? ऐसा संदेह पैदा हो रहा है. छात्रों के भविष्य का सौदा करने वाला ये रवैया पूरी तरह गलत है.

कांग्रेस ने कहा कि MPSC के गैर-जिम्मेदाराना नियोजन का खामियाजा हमेशा गरीब किसानों और मेहनतकश परिवारों के बच्चों को ही क्यों भुगतना पड़े? ये लाखों प्रतिभाशाली और मेहनती युवाओं के धैर्य की इंतहा है. छात्रों में बढ़ता यह आक्रोश इस संवेदनहीन सरकार और आयोग को जवाबदेह बनाए बिना नहीं रहेगा.

ये भी पढ़ें - इन सरकारी नौकरियों के लिए जरूरी है UP PET परीक्षा, ये है एग्जाम पैटर्न और सिलेबस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MPSC Group C Exam, Mpsc Exam, MPSC Exam 2026, MPSC Paper Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com