गाजीपुर बार्डर पर बुधवार को आगे कि रणनीति के लिए किसानों की पंचायत हुई. भारतीय किसान यूनियन ने मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सरकार और किसानों के बीच मध्यस्थता की अपील की. बता दें कि मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बीते दिनों बागपत में किसानों का समर्थन करते कहा था कि किसानों को दिल्ली से खाली हाथ सरकार को नहीं भेजना चाहिए एमएसपी (MSP) को कानूनी दायरे में लाना चाहिए. इस बीच, हजारों किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर नगाड़ों और ताशों के बीच होली मनाया. पंचायत से पहले उत्तर प्रदेश और हरियाणा के सैकड़ों किसानों ने गीत संगीत के जरिए तीन महीने से आंदोलन कर रहे किसानों के उत्साह को बढ़ाया.
'किसान दिल्ली से खाली हाथ न लौटें': बोले मेघालय गवर्नर, एक साल में झेल चुके हैं तीन तबादले
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत अपने सैकड़ों समर्थकों समेत गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे. यहां धरने पर बैठे किसानों से मुलाकात कर मेघालय के राज्यपाल और बीजेपी नेता सत्यपाल मलिक की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से उन्हें मध्यस्थता करनी चाहिए. किसान उनकी बात जरूर मानेंगे. नरेश टिकैत ने आगे कहा, “सत्यपाल मलिक किसान परिवार से आते हैं, उनकी समाज में बहुत प्रतिष्ठा है, उनको किसानों से बातचीत करने आगे आना चाहिए.”
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
राकेश टिकैत ने बताया कब तक चल सकता है किसान आंदोलन, बोले- अगर जनता AC में सोती रही तो...
वहीं, राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा, “किसान और जवानों को जिस देश में दबाया जाता है उस देश को कोई नहीं बचा सकता है” बता दें कि, गेंहू की कटाई और तीखी गर्मी के बावजूद किसान दिल्ली के बार्डर पर कृषि कानून के खिलाफ डटे हुए हैं. सरकार के साथ किसानों की डेढ़ महीने से कोई बातचीत भी नहीं हुई है. अब किसानों का कहना है कि वो 26 मार्च को देशभर में चक्का जाम करके अपनी ताकत का एहसास कराएंगे.
Video: नरेश टिकैत की अगुवाई में गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं