कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलित किसानों (Haryana Farmers) ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Haryana CM Manohar Lal Khattar) का घेराव करने पहुंचे. खट्टर चंडीगढ़ के प्रेस क्लब में प्रेस कान्फ्रेंस करने पहुंचे थे. यह प्रेस कान्फ्रेंस हरियाणा में बीजेपी सरकार के 2500 दिन (BJP 2500 Days) पूरे होने के उपलक्ष्य में रखी गई थी. किसानों ने करनाल में भी महापंचायत (Karnal Mahapanchayat) कर हुंकार भरी. दरअसल, करनाल में हरियाणा पुलिस के लाठीचार्ज से किसान बेहद नाराज हैं. किसानों ने एक दिन पहले नूंह में पंचायत भी की थी. किसानों पर लाठीचार्ज के बीच एसडीएम का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो किसानों का सिर फोड़ने की बात कह रहे थे.
'किसानों से माफी मांगें हरियाणा के CM', मेघालय के गवर्नर की मांग- SDM को भी करें तुरंत बर्खास्त
गौरतलब है कि करनाल के घरौंदा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. इसमें कई किसान लहूलुहान हो गए थे. इससे नाराज किसानों ने नूंह में महापंचायत कर अपनी ताकत दिखाई थी और सरकार को चेताया था. संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े नेता और कई किसान संगठन कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए थे. महापंचायत में भारतीय किसान संघ भी था. इसमें किसान नेता डॉ दर्शन पाल, राकेश टिकैत और बलबीर सिंह राजेवाल और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव भी शामिल हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
किसान नेताओं ने जालंधर-दिल्ली हाईवे को 2 घंटे जाम करने की योजना का भी ऐलान किया था. किसान मोर्चा जालंधर के पीएपी चौक पर भी विरोध प्रदर्शन करेगा और इस दौरान अमृतसर और लुधियाना की ओर जाने वाले रास्ते बंद हो सकते हैं. पंजाब में, भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) के प्रमुख जोगिंदर उग्राहां ने कहा कि राज्य में किसान भी दो घंटे के लिए सड़कों और राजमार्गों को जाम करेंगे.
मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने भी किसानों पर लाठीचार्ज का विरोध किया था और मुख्यमंत्री खट्टर से माफी की मांग की थी. हालांकि खट्टर ने कहा कि किसानों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन का वादा किया था, लेकिन इसकी जगह उन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी की. खट्टर ने सफाई दी कि किसी भी संगठन के कार्य में बाधा डालना अलोकतांत्रिक है. जून में मुख्यमंत्री ने किसानों को चेतावनी दी कि किसी के लिए भी अपनी सीमा पार करना अच्छा नहीं होगा.
हरियाणा के नूंह में किसानों ने की महापंचायत, छाया लाठीचार्ज का मुद्दा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं