विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2018

पूर्व एनआईए प्रमुख शरद कुमार सीवीसी में सतर्कता आयुक्त नियुक्त

शरद कुमार आतंकवाद रोधी जांच संगठन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का चार सालों तक नेतृत्व करने के बाद बीते साल सितंबर में सेवानिवृत्त हुए थे.

पूर्व एनआईए प्रमुख शरद कुमार सीवीसी में सतर्कता आयुक्त नियुक्त
एनआईए के पूर्व प्रमुख शरद कुमार (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: एनआईए के पूर्व प्रमुख शरद कुमार को केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया है. कुमार 1979 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. वह आतंकवाद रोधी जांच संगठन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का चार सालों तक नेतृत्व करने के बाद बीते साल सितंबर में सेवानिवृत्त हुए थे. एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक कुमार को केंद्रीय सतर्कता आयोग में चार साल की अवधि या जब तक वह 65 वर्ष के न हो जाएं तब तक के लिये सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया है.

यह पद फरवरी से रिक्त था. नियमों के मुताबिक कुमार का कार्यकाल अक्टूबर 2020 को खत्म होगा. आयोग में एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्त होते हैं. केवी चौधरी फिलहाल केंद्रीय सतर्कता आयुक्त हैं और टीएम भसीन दूसरे सतर्कता आयुक्त हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharad Kumar, Vigilance Commissioner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com