डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) दो दिवसीय भारत दौरे के बाद अमेरिका लौट गए हैं. दो दिवसीय दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका (Ivanka Trump) और दामाद जेरेड कुशनेर भी साथ थी. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पूरे परिवार ने 'ताज' का दीदार भी किया. ताजमहल (Taj Mahal) देखने के बाद इवांका ट्रंप ने उसकी फोट अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर की थी. इवांका ने ताजमहल यात्रा की तस्वीरें शेयर करते हुए भारत को शुक्रिया कहा था. इंस्टाग्राम पर इवांका ने अपने पति जेरेड संग खिंचवाई तस्वीरें शेयर की, जिसके बैकग्राउंड में ताजमहल नजर आ रहा है. ताजमहल में खिंचवाई तस्वीरों को शेयर करते हुए इवांका ने लिखा था कि ताजमहल की खूबसूरती बहुत प्रेरणादायक है.
Me & Ivanka
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) March 1, 2020
Piche hee Pey Gaee Kehndi Taj Mahal Jana Taj Mahal Jana..
Mai Fer Ley Geya Hor Ki Karda pic.twitter.com/Pnztfxz7m0
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बॉलीवुड एक्टर और मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने इवांका ट्रंप के साथ की फोटोशॉप की हुई एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है, जो वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दिलजीत दोसांझ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) के साथ ताजमहल के पास बैठे नजर आ रहे हैं. दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं और इवांका. पीछे ही पड़ गई... कहती है कि ता महल जाना है...ताज महल जाना है. मैं फिर ले गया और क्या करता."
Thank you for taking me to the spectacular Taj Mahal, @diljitdosanjh!
— Ivanka Trump (@IvankaTrump) March 1, 2020
It was an experience I will never forget! https://t.co/VgqFuYBRIg
दिलजीत दोसांझ के ट्वीट पर जवाब देते हुए इवांका ने लिखा, 'दिलजीत दोसांझ मुझे शानदार ताजमहल पर ले जाने के लिए धन्यवाद! यह एक ऐसा अनुभव था, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगी!
I appreciate the warmth of the Indian people.
— Ivanka Trump (@IvankaTrump) March 1, 2020
...I made many new friends!!! https://t.co/MXz5PkapBg
इसके अलावा भी इवांका ने भारत दौरे के दौरान की एक और फोटोशॉप तस्वीर शेयर की. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं भारतीय लोगों की गर्मजोशी की सराहना करती हूं ... मैंने वहां कई नए दोस्त बनाए !!!'
2017 में इवांका ट्रंप ने हैदराबाद में वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहली बार भारत का दौरा किया था. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं. बता दें कि दिलजीत दोसांझ की इस तस्वीर पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. इस फोटो को देखकर साफ समझा जा सकता है कि ये फोटो एडिट की हुई है.
दो दिवसीय यात्रा के बाद इवांका ट्रंप ने भारत का किया शुक्रिया, इंस्टाग्राम पर शेयर की ये तस्वीरें...
मालूम हो कि दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने बॉलीवुड में फिल्म 'उड़ता पंजाब' से डेब्यू किया था. हाल ही में उनकी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' आई थी. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे. इसके अलावा फिल्म 'सूरमा' में भी उनके काम को खूब सराहा गया था. दिलजीत दोसांझ को पंजाबी फिल्म जैसे 'जट्ट एंड जूलिएट' 'पंजाब 1984', 'सरदार जी', सुपर सिंह, 'अंबरसरीया' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. दिलजीत दोसांझ को 'बैक टू बेसिक' एलबम से लोकप्रियता हासिल हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं