विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2017

राम रहीम को दोषी ठहराने वाले जज की सुरक्षा सुनिश्चित करे हरियाणा सरकार: केंद्र

एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने हरियाणा सरकार से कहा कि खतरे की आशंका के मद्देनजर जज जगदीप सिंह को उच्चतम स्तर की सुरक्षा मुहैया की जानी चाहिए.

राम रहीम को दोषी ठहराने वाले जज की सुरक्षा सुनिश्चित करे हरियाणा सरकार: केंद्र
फाइल फोटो
नई दिल्ली: केंद्र ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के एक मामले में दोषी करार देने वाले सीबीआई की विशेष अदालत के जज को हरियाणा सरकार से पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करने को कहा है. एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने हरियाणा सरकार से कहा कि खतरे की आशंका के मद्देनजर जज जगदीप सिंह को उच्चतम स्तर की सुरक्षा मुहैया की जानी चाहिए. दरअसल, सिंह ने डेरा प्रमुख को बलात्कार के एक मामले में दोषी करार दिया है.

पढ़ें: यही है वह 'गुमनाम' चिट्ठी, जिससे उजागर हुई गुरमीत राम रहीम के अत्याचार की दास्तां

अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय जज की सुरक्षा सीआरपीएफ या सीआईएसएफ जैसे केंद्रीय बल के हाथों में सौंपे जाने के विषय पर फैसला करने से पहले खुफिया सूचनाओं का विश्लेषण करेगा.

VIDEO: कानून व्‍यवस्‍था पर फिर खट्टर सरकार नाकाम


गौरतलब है कि मामले में डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है जिनमें 31 लोग मारे गए हैं जबकि सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurmeet Ram Rahim Case Verdict, Jagdeep Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com