राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में भीड़ द्वारा तीन लोगों की पिटाई का मामला सामने आया है. यह मामला शनिवार का है. आरोप है कि ये तीन लोग एक सब्जी विक्रेता से रंगदारी वसूलने आए थे. पीड़िता सब्जी विक्रेता द्वारा शोर मचाने के बाद इलाके के लोगों ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.
दरअसल, तीनों आरोपी शनिवार को जहांगीरपुरी इलाके में एक सब्जी विक्रेता से रंगदारी वसूलने गए थे. बचने के लिए सब्जी विक्रेता ने मदद की गुहार लगाई तो भीड़ जमा हो गई. भीड़ ने तीनों की जमकर धुनाई की. तीनों आपराधिक पृष्ठभूमि के बताये जा रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करके तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सब्जी विक्रेता पहले सट्टा रैकेट चलाता था, लेकिन वह यह सब काम अब छोड़ चुका है और सब्जी बेचता है. तीनों आरोपी सब्जी विक्रेता को धमकी देकर पैसे वसूलना चाहते थे.
READ ALSO: महिला के साथ दोस्ती करने पर 2 लड़कों की पिटाई, बाल काटकर पहनाई जूतों की माला
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि भीड़ से बचने के लिए ये लोग एक घर की छत पर चढ़ जाते हैं. जिसके बाद भीड़ उन्हें नीचे लाती है. साथ ही कुछ लोग लाठी-डंडों से पिटाई करते हुए भी नजर आ रहे हैं.
वीडियो: युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई, 2 गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं