विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में बुधवार को फिर थोड़ी बढ़त देखी गई. मंगलवार को 2 लाख के नीचे आए मामले आज फिर दो लाख के ऊपर पहुंच गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,08,921 मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान, 4,157 मरीजों की मौत हुई है. देश में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या अब भी चिंताजनक बनी हुई है. नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 2,71,57,795 पर पहुंच गए हैं. वहीं, 3,11,388 लोगों की अब तक वायरस की वजह से मौत हो चुकी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में  2,95,955 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं. 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक होने से एक्टिव केस में काफी कमी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस में 91,191 की कमी आई है. देश में अब 24,95,591 एक्टिव मरीज रह गए हैं.
 

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus In India, India Covid 19 Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com