विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) ने दुनियाभर की चिंताएं बढ़ा दी है. ओमिक्रॉन को रोकने के लिए भारत में कई राज्यों ने कड़ाई शुरू कर दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के अब तक 653 मामले सामने आए है जबकि कल यह आंकड़ा 578 था. इस बीच, देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,358 नए केस दर्ज किए गए हैं. ये मामले सोमवार की तुलना में 2.6 फीसदी कम हैं. देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,47,99,691 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 293 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है. अब तक कुल 4,80,290 लोग कोरोना के चलते जान गंवा चुके हैं.

एक्टिव केस की बात करें तो उनकी संख्या अभी 75,456 है. वहीं, 6,450 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक हुए हैं. इसके बाद कोरोना को मात देने वालों की संख्या 3,42,43,945 हो गई है. रिकवरी रेट 98.40 फीसदी है, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं, पिछले 24 घंटे में लोगों को कोरोना वैक्सीन की 72,87,547 डोज दी गई हैं, जिसके बाद कुल टीकाकरण का आंकड़ा 1,42,46,81,736 पहुंच गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com