विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2019

इंदिरा गांधी की हत्या पर बोले राहुल गांधी- मां से भी बढ़कर थीं, मुझे बैडमिंटन सिखाने वाले बॉडीगार्ड ने की हत्या

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने शनिवार को दिल्ली में विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया.इस दौरान उन्होंने दादी इंदिरा गांधी की हत्या को याद करते हुए कहा कि वह मां से भी बढ़कर थीं.

इंदिरा गांधी की हत्या पर बोले राहुल गांधी- मां से भी बढ़कर थीं, मुझे बैडमिंटन सिखाने वाले बॉडीगार्ड ने की हत्या
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया.
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने शनिवार को दिल्ली में विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया. पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने दावा किया कि उनकी सरकार आने पर अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी शहीद का दर्जा दिया जाएगा. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवाओं से रूबरू होने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी. दादी इंदिरा गांधी की हत्या के मामले को भी उन्होंने याद किया. राहुल गांधी ने कहा- जब मेरी दादी की मौत हुई थी, तब मेरे पापा बंगाल में थे, मेरी दादी मेरे लिए मां से भी बढ़कर थीं. मेरी दादी की हत्या उनकी सिक्योरिटी वालों ने की थी. उनमें सतवंत सिंह( बॉडीगार्ड) ने मुझे बैडमिंटन सिखाया था. 

यह भी पढ़ें- दो घंटे पैदल चलकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने की भगवान वेंकटेश्वर की पूजा, देखें VIDEO

राहुल गांधी ने कहा कि हमने पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए आरटीआई को लागू किया था. आज मोदी सरकार ने आरटीआई को बर्बाद कर दिया गया है. नरेन्द्र मोदी जी ने नोटबंदी करके आपकी जेब से पैसा निकालकर चोरों की जेब में डाला है. हिंदुस्तान के इतिहास में नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला है. एक दिन ये सच्चाई निकलेगी. हिंदुस्तान में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार जमीनों में होता है. नरेन्द्र मोदी ने पहला काम जमीन अधिग्रहण बिल को रद्द करने का किया क्योंकि, वो जमीनों को हिंदुस्तान के 15-20 उद्योगपतियों को देना चाहते थे. हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री जो कहते हैं उसकी अनुभूति पूरे सिस्टम में जाती है. यदि प्रधानमंत्री नफरत के माहौल की निंदा करें और भाईचारे, प्यार का संदेश दें तो नफरत का माहौल अपने आप ठंडा हो जायेगा.

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: आंध्र की जनता से राहुल गांधी का वादा, सत्ता में आए तो देंगे 'विशेष राज्य' का दर्जा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिक्षा क्षेत्र की भी बात की. उन्होंने कहा कि मैं शिक्षा के सख्त ढांचे में विश्वास नहीं करता. हमें अपने छात्रों को सशक्त बनाना चाहिए.राहुल गांधी ने कहा कि आज विश्वविद्यालयों में कुलपति के पद पर एक संगठन की विचारधारा के लोग बैठाये जा रहे हैं. वो चाहते हैं कि हिंदुस्तान की शिक्षा प्रणाली उनका औजार बन जाए . उन्होंने कहा कि आज अर्धसैनिक बलों को शहीद का दर्जा नहीं मिलता. लेकिन, कांग्रेस की सरकार आयेगी तो उन्हें शहीद का दर्जा मिलेगा.

वीडियो- सिटी सेंटर: शहीद के घर राहुल-प्रियंका और पाकिस्तानी कैदी की हत्या 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi News, Rahul Gandhi's Interaction, Rahul Gandhi's With University Students
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com