- राहुल बोले, चीनी घुसपैठ मुद्दे पीएम को जवाब देना होगा
- जीडीपी में गिरावट और बेरोजगारी मुद्दा भी उठाएगी पार्टी
- राज्यसभा डिप्टी चेयरमैन पद पर प्रत्याशी उतारने पर हुई चर्चा
सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की अध्यक्षता में मंगलवार को कांग्रेस (congress) के सांसदों की बैठक हुई, इसमें संसद के आगामी सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक़ इस मीटिंग में तय किया गया कि चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे तौर पर घेरा जाए. बैठक मे हिस्सा ले रहे राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने अभी तक भारतीय ज़मीन पर चीनी घुसपैठ की बात नहीं क़बूली है.प्रधानमंत्री को इस मामले पर जवाब देना होगा. चीन मुद्दे के अलावा कोरोनावायरस के तेज़ी से बढ़ते संक्रमण और केद्र सरकार के कुप्रबंधन को भी बड़े पैमाने पर उठाने का फैसला किया गया है. जीडीपी में भारी गिरावट, रोजगार की बुरी हालत को फोकस में रखते हुए अर्थव्यवस्था पर भी कांग्रेस सरकार को घेरेगी. राज्यसभा में डिप्टी चेयरमैन के चुनाव के लिए कांग्रेस अपना भी उम्मीदवार उतारे, इस पर भी बैठक में विचार हुआ.
कांग्रेस के "असहमत नेता" यूपी चुनाव टीम में नहीं, सलमान खुर्शीद को मिली जिम्मेदारी
गौरतलब है कि राज्यसभा में उपसभापति पद के लिए चुनाव 14 सितंबर को होगा. इसी दिन से संसद का मानसून सत्र शुरू होगा. ऊपरी सदन में जदयू के राज्यसभा सदस्य हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया है. हरिवंश फिर से राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
कोरोना महामारी के बीच संसद का मॉनसून सत्र 14 सितंबर से आयोजित होगा. संसद की कार्यवाही बिना छुट्टी के चलेगी यानी सदन की कार्यवाही शनिवार और रविवार को भी होगी. कोरोना महामारी के इस दौर में सुबह एक सदन की और दोपहर को दूसरे सदन की बैठक होगी. संसद में रोज चार घंटे का एक सत्र होगा. जानकारी के अनुसार, संसद के मॉनसून सत्र में कुल 18 बैठकें होंगी. शनिवार और रविवार को भी बैठकें होंगी ताकि सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में न जाएं. मॉनसून सत्र के दौरान कोरोना वायरस महामारी के मद्देनज़र जरूरी सारी एहतियात बरती जाएंगी.
14 सितंबर से शुरू होने वाला है संसद का मॉनसून सत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं