New Delhi:
दिल्ली में शनिवार की सुबह इस मौसम में अब तक की सबसे ठंडी सुबह रही, जब पारा ठिठुरकर 3.3 पर आ गिरा। मौसम विभाग ने बताया कि आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे और कल के छह डिग्री तापमान से काफी नीचे रहा। कल का अधिकतम तापमान अब तक का सबसे कम 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के सूत्रों का कहना है कि रविवार को क्रिसमस की सुबह पारा और गिरकर दो डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है और आज से भी ज्यादा ठंड पड़ सकती है। कल का अधिकतम तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस तक आ जाने का अनुमान है। अभी तक इस मौसम का सबसे ठंडा दिन 16 दिसंबर था, जिस दिन न्यूनतम तापमान गिरकर 4. 7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था और अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री पर था। पिछले साल 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। पिछले एक दशक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री 12 दिसंबर, 2005 को रिकॉर्ड किया गया था। इसके अलावा सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस 15 दिसंबर, 2003 को रिकॉर्ड किया गया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ठंड, सर्दी, दिल्ली, मौसम, शीतलहर