New Delhi:
पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ती जा रही है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पारे में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में आज इस मौसम का सबसे ठंडा दिन है और यहां पारा 4.7 डिग्री पर चला गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं पंजाब में अमृतसर सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। हरियाणा के हिसार में भी पारा 2.6 डिग्री पर चला गया है। राजस्थान के चुरू में तो कल 1.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक दोपहर में धूप निकलेगी, लेकिन सुबह और शाम के वक्त ठंड जारी रहेगी, साथ ही कोहरे से भी लोगों को दो चार होना पड़ेगा।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ठंड, सर्दी, मौसम, दिल्ली, उत्तर भारत, शीत लहर