विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2018

सीलिंग के मुद्दे पर CM केजरीवाल ने PM मोदी और राहुल को लिखा खत, मिलने का समय मांगा

दिल्ली में सीलिंग के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है.

सीलिंग के मुद्दे पर CM केजरीवाल ने PM मोदी और राहुल को लिखा खत, मिलने का समय मांगा
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
  • सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी और राहुल को लिखा खत.
  • दिल्ली में सीलिंग के मुद्दे पर मिलने का समय मांगा.
  • ससंद में कानून बनाने की मांग की.
नई दिल्ली: दिल्ली में सीलिंग के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है. सीलिंग के मुद्दे पर समाधान की कोशिशों के बीच सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी और राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है. 

दिल्ली में सीलिंग : एक ही दिन में 400 से ज़्यादा दुकानों पर छापे, 13 मार्च को व्यापारियों का बंद

पीएम मोदी को लिखे पत्र में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आजकल व्यापारियों की दुकानें सील की जा रही हैं. ये सभी ईमानदारी से 24 घंटे काम करते हैं और सरकार को टैक्स देते हैं. इसलिए सरकार को सीलिंग को रोकने के लिए बिल लाना चाहिए. 
 
cm arvind kejriwal


राहुल गांधी को लिखे पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में छोटे-छोटे व्यापारियों की दुकानों को सील किया जा रहै है, जिसके कारण लाखों लोग बेरोजगार हो रहे हैं.  उन्होंने आगे लिखा कि इस मुद्दे को संसद में इतने जोरदार तरीके से उठाया जाना चाइए कि सरकार बिल लाने को मजबूर हो जाये.

 
cm arvind kejriwal

केजरीवाल ने पत्र के अंत में इस मुद्दे पर समाधान के लिए खुद पीएम मोदी और राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जताई है और इसके लिए समय की भी मांग की है. बता दें कि केजरीवाल ने राहुल गांधी से पहली बार मिलने का समय मांगा है. 

VIDEO: दिल्ली में सीलिंग पर रोक नहीं, कई व्यापारियों ने किया विरोध
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com