विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2016

जाको राखे साईंयां : केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर की कार का हुआ एक्सीडेंट, लेकिन...

जाको राखे साईंयां : केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर की कार का हुआ एक्सीडेंट, लेकिन...
केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर (फाइल फोटो)
चंद्रपुर: केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर का अपनी आधिकारिक कार की बजाय काफिले की दूसरी कार में सवार होने का फैसला उनको एक सड़क हादसे से बचा गया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नई दिल्ली की उड़ान पकड़ने के लिए नागपुर जा रहे थे। चंद्रपुर जिले के पडोली में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए वह थोड़ी देर रुके।

देर होने के कारण अहीर दूसरे वाहन में सवार हो गए और उन्होंने अपने अंगरक्षक और पार्टी के एक कार्यकर्ता से कहा कि वे उनके आधिकारिक वाहन में यात्रा करें। बाद में मंत्री की यह आधिकारिक कार सड़क से फिसल गई। घटना के समय बारिश हो रही थी।

कार एक पेड़ से टकराने के बाद रुकी। मंत्री के पीए सतीश जोशी और पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह सात बजे मोरवा गांव के निकट हुआ। कार में सवार दोनों लोगों को मामूली चोट आई। एक निजी अस्पताल में प्राथमिकी उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
केंद्रीय मंत्री, हंसराज अहीर, चंद्रपुर, बीजेपी, Chandrapur, MP Hansraj Ahir, Mishap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com