दिल्ली सरकार (Aap Government) की एक और योजना को लेकर केंद्र सरकार के साथ विवाद खड़ा होता दिख रहा है. दरअसल, केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार की योजना 'राशन की डोरस्टेप डिलीवरी' (Delhi Doorstep Delivery) पर रोक लगा दी है. 25 मार्च से दिल्ली में राशन की डोरस्टेप डिलीवरी योजना शुरू होने वाली थी. दिल्ली सरकार 'मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना' के नाम से यह योजना शुरू होने वाली थी, लेकिन केंद्र ने इस योजना पर आपत्ति जताई है.मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) इस योजना को लांच करने वाले थे.
केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के खाद्य आपूर्ति सचिव को एक चिट्ठी लिखकर कहा है कि इस योजना को शुरू न किया जाए. केंद्र ने इसके पीछे फूड सिक्योरिटी एक्ट का हवाला दिया है. केंद्र सरकार के मुताबिक, 'फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत केंद्र सरकार राशन देती है इसलिए इस योजना में दिल्ली सरकार बदलाव ना करे.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार इस योजना के लिए टेंडर भी दे चुकी थी और 25 मार्च से उसको लॉन्च करना था.केंद्रीय खाद्य मंत्रालय की ओर से संयुक्त सचिव एस जगन्नाथन ने दिल्ली सरकार को लिखे पत्र में स्पष्ट कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दिल्ली सरकार द्वारा कोई नई योजना या नामकरण स्वीकार्य नहीं है. लेकिन केंद्र सरकार को कोई समस्या नही होगी अगर दिल्ली सरकार अपनी कोई नई योजना लाती है. बिना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के किसी तत्व से मिश्रण करते हुए ऐसा किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें : मंजूरी मिले तो दिल्ली में 3 माह में सभी को लगा सकते हैं कोरोना का टीका :अरविंद केजरीवाल
इसके पहले केजरीवाल सरकार ने कई सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए डोरस्टेप डिलीवरी सुविधा शुरू की थी. पिछले साल कोविड के बीच यह सुविधा शुरू की गई थी, जिसके तहत दिल्लीवासी 50 रुपए के मामूली शुल्क में ड्राइविंग लाइसेंस या मैरिज सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज घर पर रिसीव कर सकते थे. इस योजना के बाद सरकार ने राशन की डोरस्टेप डिलीवरी शुरू करने की योजना बनाई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं