- कहा, छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगे
- बीएसपी के साथ गठजोड़ की संभावना से किया इनकार
- सपा ने राज्य की 430 में से 300 को किया है टारगेट
समाजवादी पार्टी यानी SP के प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा NDTV से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी की जनता बदलाव चाहती है.बातचीत के दौरान अखिलेश ने यूपी चुनाव के लिए मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ गठबंधन से इनकार किया और कहा कि हम छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगे. बीएसपी और कांग्रेस का जिक्र किए बिना अखिलेश ने कहा, 'बड़ी पार्टियों के साथ मेरा अनुभव अच्छा नहीं रहा है, हम उनके साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे.'
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि : जेपी नड्डा
सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य की 430 विधानसभा सीटों में से 300 को (जीत के लिहाज से) टारगेट कर रही है. सपा प्रमख ने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव के मूड में है और बीजेपी को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
JBT घोटाले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की सज़ा हुई पूरी
उन्होंने दावा किया कि राज्य में जल्द ही समाजवादी पार्टी सत्ता में आने वाली है, गरीबों के लिए टीकाकरण फ्री किया जाएगा. स्वयं के कोरोना टीकाकरण को लेकर अखिलेश ने कहा, 'जब पूरे यूपी का टीकाकरण हो जाएगा उसके बाद मैं टीका लगवाऊंगा.'गौरतलब है कि यूपी में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और इन चुनावों को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के लिए कठिन चुनौती माना जा रहा है. योगी आदित्यनाथ इस समय अपनी पार्टी में ही असंतोष का सामना कर रहे हैं, जिसे दूर करने की कोशिश में दिल्ली का शीर्ष नेतृत्व जुटा हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं