मंगलवार को विभिन्न राज्यों के उपचुनावों के परिणाम आ गये. भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विभिन्न राज्यों में पार्टी की जीत पर प्रसन्नता जताई है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) के नेतृत्व में एनडीए सरकार आम आदमी के संपूर्ण विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध है. चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बधाई दी और आभार जताया.
तारापुर और कुशेश्वरस्थान की सीटों पर एनडीए प्रत्याशी की जीत
बता दें बिहार में एनडीए के घटक जनता दल (यूनाइटेड) ने तारापुर और कुशेश्वरस्थान की सीटों को बरकरार रखा. कर्नाटक में बीजेपी ने सिंदगी विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल की, जबकि पार्टी कांग्रेस से हंगल सीट हार गई. असम में भाजपा नेतृत्व वाली गठबंधन ने मंगलवार को सभी पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की. मध्य प्रदेश में भाजपा ने तीन विधानसभा क्षेत्रों में से दो और खंडवा लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
INSIDE STORY: उपचुनाव में कांग्रेस ने BJP को चौंकाया, हिमाचल में किया क्लीन स्वीप
हिमाचल प्रदेश में भाजपा को एक झटका लगा है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव में तीन विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं पश्चिम बंगाल की चारों विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने जीत हासिल की है. टीएमसी उम्मीदवारों ने दिनहाटा, शांतिपुर, खरदाहा और गोसाबा विधानसभा में जीत हासिल की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चारों सीटों पर दूसरे स्थान पर रही.
बड़ी खबर : हिमाचल प्रदेश और दादर नगर हवेली की लोकसभा सीटें BJP के हाथ से निकली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं