विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2011

बिहार विस सत्र आज से शुरू, लोकायुक्त बिल होगा पेश

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र में 5 दिसंबर को लोकायुक्त बिल पेश किए जाने की उम्मीद है।
पटना: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र में 5 दिसंबर को लोकायुक्त बिल पेश किए जाने की उम्मीद है। नीतिश कुमार की सरकार ने बिहार लोकायुक्त बिल को मंजूरी दे दी है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरूवार को कैबिनेट की मीटिंग में यह फैसला किया गया। राज्य सरकार ने पिछले महीने ही इस बिल का ड्राफ्ट तैयार किया था। इस बिल की खास बात है कि मुख्यमंत्री के पद को लोकायुक्त के दायरे में लाया गया है। वहीं कहा जा रहा है कि लोकायुक्त चयन समिति में मुख्यमंत्री की जगह विधानपरिषद के सभापति होंगे। इससे पहले टीम अन्ना ने बिहार के लोकायुक्त बिल को कमजोर करार दिया था जिसके जवाब में नीतीश कुमार ने कहा था कि राय देने वाले हद में रहें और भ्रष्टाचार से कैसे लड़ा जाए ये उन्हें न सिखाएं?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लोकायुक्त बिल, बिहार, विधानसभा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com