Bihar Election 2020: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व को नकारने के बाद एक खुला पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि ''पापा (रामविलास पासवान) का अंश हूं, कभी भी परिस्थितियों से हार नहीं मानूंगा और न ही किसी भी कीमत पर ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट‘ की सोच को मिटने दूंगा. यह फैसला बिहार पर राज करने के लिए नहीं बल्कि नाज करने के लिए लिया गया है.'' चिराग पासवान ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए (NDA) का हिस्सा बने रहते हुए ही अलग चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने जेडीयू के खिलाफ सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने, लेकिन बीजेपी (BJP) प्रत्याशियों के खिलाफ नहीं लड़ने की बात कही है.
बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू के खिलाफ अलग चुनाव लड़ने का फैसला ले चुकी एलजेपी के नेता चिराग पासवान ने खुले पत्र में लिखा है कि ''पापा ने मुझे हमेशा कहा है कि कभी भी अकेले चलने से मत घबराना, अगर रास्ता और मकसद ठीक होगा तो लाखों लोग तुम्हारे साथ आएंगे. पापा-मम्मी और आप सभी के आशीर्वाद से अभी लम्बा सफर तय करना है, अभी और अनुभव लेना है.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
चिराग ने लिखा है कि ''बिहार राज्य के इतिहास का ये बड़ा निर्णायक क्षण है, 12 करोड़ बिहारियों के जीवन मरण का प्रश्न है क्योंकि अब हमारे पास खोने के लिए और समय नहीं है. जेडीयू के प्रत्याशी को दिया गया एक भी वोट कल आपके बच्चे को पलायन करने पर मजबूर करेगा.''
क्या बीजेपी नीतीश कुमार को पछाड़ना चाहती है? चिराग पासवान का फैसला किस ओर कर रहा इशारा...
उन्होंने कहा है कि ''लोक जनशक्ति पार्टी की राह आसान नहीं है, लेकिन हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी. मुझे आशा है कि मेरी ईमानदारी, मेहनत, निष्ठा व संकल्प को देख आप सभी अपना आशीर्वाद लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशियों को देंगे ताकि बिहार को फर्स्ट बनाया जा सके. मैं पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहें और पार्टी के सिंबल पर लड़ रहे उम्मीदवार को जिताने में पूरी ताकत झोक दें.''
VIDEO: बिहार विधानसभा चुनाव के समीकरण बदले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं