Jaipur:
भंवरी देवी मामले में उसके पति अमरचंद को कोर्ट ने 13 दिसंबर तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही सीबीआई ने राजस्थान के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की रिमांड भी 12 दिसंबर तक बढ़वा ली है। सीबीआई ने उसके पति अमरचंद को गिरफ्तार करके जोधपुर की कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने अमरचंद को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन इस दौरान पूछे गए कुछ सवालों में घिर गया और उसने वहां से भागने की भी कोशिश की लेकिन अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। अधिकारियों का कहना है कि उसने पूछताछ में कभी सहयोग नहीं किया। भंवरी देवी एक सितंबर को जोधपुर से लापता हो गई थी और अब सीबीआई का कहना है कि उसकी हत्या की जा चुकी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भंवरी देवी, पति, गिरफ्तार, जोधपुर