विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2019

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में दो संदिग्ध गिरफ्तार, आतंकी हमले की रच रहे थे साजिश

जम्मू-कश्मीर के वाकुरा और बाटापोरा निवासियों अब्दुल लतीफ गनी (29) ऊर्फ उमैर ऊर्फ दिलावर और हीलाल अहमद भट (26) को गिरफ्तार किया गया है. 

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में दो संदिग्ध गिरफ्तार, आतंकी हमले की रच रहे थे साजिश
प्रतीकात्मक फोटो
  • कथित तौर पर हमले की साजिश रच रहे संदिग्ध गिरफ्तार
  • 20-21 की रात हुई गिरफ्तारी
  • संदिग्धों के पास जेईएम कमांडरों के स्टांप और अन्य सामान मिले
नई दिल्ली:

गणतंत्र दिवस समारोहों (Repubic Day) के दौरान दिल्ली (Delhi) में आतंकवादी हमलों की साजिश बनाने के आरोप में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish E Mohammad) के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के वाकुरा और बाटापोरा निवासियों अब्दुल लतीफ गनी (29) ऊर्फ उमैर ऊर्फ दिलावर और हीलाल अहमद भट (26) को गिरफ्तार किया गया है. स्पेशल सेल के डिप्टी कमीश्नर पीएस कुश्वाह ने बताया कि सैन्य खुफिया तंत्र से सूचना मिली थी कि लक्ष्मी नगर के एक मकान में कुछ संदिग्ध लोग आ-जा रहे हैं. इसी आधार पर 20-21 जनवरी की दरम्यानी रात के दौरान दिलावर को गिरफ्तार किया गया.

नेवी के जंगी जहाजों पर हमले की ताक में जैश के आतंकी, पाकिस्तान में मिल रही यह खास ट्रेनिंग: सूत्र

उन्होंने बताया कि पुलिस को पता चला था कि दिलावर किसी से मिलने के लिए राजघाट जाने वाला है. उसी के आधार पर बलों की तैनाती कर संदिग्ध सामग्री के साथ उसे गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि दिलावर के पास से 32 बोर की पिस्तौल और 26 कारतूस मिले हैं. जेईएम कमांडरों के तीन स्टांप और अन्य चीजें भी मिली हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस को दिलावर की पहचान करने में कुछ महीने का वक्त लगा. 

उरी सेक्‍टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे जैश-ए-मोहम्मद के 6 फ़िदायीन आतंकवादी ढेर

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी हमलों के लिए दिल्ली में कई जगहों की रेकी करने वाले भट को बांदीपोरा से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे जैश के सदस्य हैं और दिलावर आतंकी संगठन का गांदेरबल जिला कमांडर है. (इनपुट भाषा से)

Video: दिल्ली में आतंक के मामले में पकड़े गए 11 में से 10 रिहा, चांदबाग बदनामी से चिंतित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Republic Day, Republic Day 2019, Member Of Jaish E Mohammad, Terrorist Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com