विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2011

एफडीआई मुद्दे पर एनडीए का साथ देंगे बादल

पहले बादल ने कहा था कि वह एफडीआई का विरोध नहीं करेंगे और अगर कोई विदेशी कंपनी पंजाब में स्टोर खोलना चाहती है तो खोल सकती है।
नई दिल्ली: पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि वह रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर एनडीए के साथ हैं। इससे पहले प्रकाश सिंह बादल ने कहा था कि वह एफडीआई का विरोध नहीं करेंगे और अगर कोई विदेशी कंपनी पंजाब में अपना रिटेल स्टोर खोलना चाहती है तो उसका स्वागत है। बादल के इस बयान के बाद संसद समेत देश भर में हंगामा और विरोध प्रदर्शन कर रही एनडीए दौ फाड़ नजर आ रही थी. लेकिन अब पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के बयान के बाद एनडीए की ताकत बढ़ गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रकाश सिंह बादल ने कुछ दिन पहले अरुण जेटली को फोन करके कहा था कि हमसे गलती हो गई। हम कांग्रेस का विरोध करते रहे हैं लेकिन पहली बार लोगों के बीच ऐसा संदेश जा रहा है कि हम कांग्रेस का साथ दे रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल ने कहा था कि जेटली जी जैसा आप कहेंगे हम वैसा करेंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रकाश सिंह बादल, एफडीआई, पंजाब स्टोर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com