विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2017

पंजाब के पास दूसरे राज्य को देने के लिए एक भी बूंद पानी नहीं : प्रकाश सिंह बादल

Also Read in
पंजाब के पास दूसरे राज्य को देने के लिए एक भी बूंद पानी नहीं : प्रकाश सिंह बादल
प्रकाश सिंह बादल (फाइल फोटो)
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि पंजाब के पास दूसरे राज्य को देने के लिए एक बूंद भी पानी नहीं है, क्योंकि किसान तेजी से घटते जलस्तर के कारण पानी की भारी कमी से जूझ रहे हैं. बादल ने चंडीगढ़ में एक बयान में कहा, 'एसवाईएल में छोड़ने के लिए पानी बिल्कुल नहीं है और एसवाईएल में एक भी बूंद पानी नहीं बहने दिया जा सकता है, किसी को इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी.'

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के राजनीतिक दलों एवं नेताओं को राज्य में शांति एवं स्थायित्व की कीमत पर सस्ती लोकप्रियता के हथकंडे में नहीं पड़ना चाहिए.

बादल का यह बयान तब आया है जब हरियाणा के विपक्षी इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला ने घोषणा की है कि शीर्ष अदालत के हाल के फैसले का तीव्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए एसवाईएल की खुदाई के काम के लिए उनकी पार्टी के कार्यकर्ता 23 फरवरी को अंबाला में एकत्र होंगे तथा पंजाब की ओर कूच करेंगे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रकाश सिंह बादल, Parkash Singh Badal, पंजाब, Punjab, एसवाईएल, SYL, हरियाणा, Haryana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com