विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2018

पतंजलि के 5 नये प्रोडक्ट्स लॉन्च, पेट्रोल-डीजल पर बोले बाबा रामदेव- गणेश चतुर्थी पर महंगाई का विघ्न हरें मोदी जी

दवाओं और रीटेल प्रोडक्ट्स की सफलता के बाद योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि अब डेयरी प्रोडक्ट्स की बिक्री शुरू करने जा रही है.

Also Read in
पतंजलि के 5 नये प्रोडक्ट्स लॉन्च, पेट्रोल-डीजल पर बोले बाबा रामदेव- गणेश चतुर्थी पर महंगाई का विघ्न हरें मोदी जी
पतंजलि डेयरी प्रोडक्ट लॉन्च करते बाबा रामदेव
नई दिल्ली: दवाओं और रीटेल प्रोडक्ट्स की सफलता के बाद योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि अब डेयरी प्रोडक्ट्स की बिक्री शुरू करने जा रही है. दवाओं और रीटेल के बाजार में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराने के बाद अब बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि डेयरी मार्केट में भी अन्य कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी कर चुकी है. दरअसल, आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में बाबा रामदेव पतंजलि के डेयर उत्पादों को लॉन्च किया गया. यानी अब पतंजलि का दूध, दही, छाछ, पनीर बाज़ार में उपलब्ध होगा. बाबा रामदेव ने लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि पतंजलि दूध दो रुपये सस्ता होगा. 

बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि का दूध सौ फीसदी सस्ता होगा. उन्होंने कहा कि दूसरे मिल्क प्रोडक्ट भी सस्ते होंगे. बाबा रामदेव ने कहा कि दूध और डेयरी के क्षेत्र में भी पतंजलि नया कीर्तिमान बनाएगा. उन्होंने कहा कि इस साल दिवाली से पतंजलि के कपडे़ भी मार्केट में मिलेंगे. 

बाबा रामदेव ने कहा कि हम शुद्ध देसी गाय का दूध लांच कर रहे हैं. इसकी क़ीमत बेहद कम रखी गई है एक लीटर दूध 40 रू रखी गई है जो कि दूसरे ब्रांड्स के कम है. कल से पूरे देश में सात लाख लीटर के दूध का उत्पादन शुरू कर दिया है. हम ये दूध किसानों से से रहे है और किसानों को पैसा सीधे उनके अकाउंट में ट्रांयफ़र करेंगे. उन्होंने कहा कि पतंजलि सोलर पैनल, पतंजलि दुग्ध अमृत, पतंजलि फ्रोज़न , पतंजलि दिव्य जल का भी लांच किया है. हमारा ये दूध बिल्कुल शुद्ध है , और दूसरे ब्रांड्स से 2 रू सस्ता है, सब भय में हैं.

बाबा रामदेव ने लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि हम दिवाली में पतंजलि परिधान भी लांच कर रहे हैं जिसमें 3000 से भी ज़्यादा उत्पाद होंगे.  जिसमें बच्चों से लेकर महिलाओं से लेकर, जींस, शादी के कपड़ों से लेकर धोती कुर्ता तक मिलेगा. उन्होंने कहा कि कपड़ों के क्षेत्र में हम विदेशी कंपनियों को टक्कर देंगे. लोगों ने हमें अब तक पतंजलि को करोड़ों लोगों ने साथ दिया. हमने विदेशी कंपनियों को परास्त कर दिया.

भारतीय स्टेट बैंक सबसे बड़ा 'देशभक्त' ब्रांड, इसके बाद टाटा मोटर्स, पतंजलि का स्थान

बाबा रामदेव ने कहा कि हम अब तक 1.5 लाख लोगों को रोज़गार दे चुके हैं और अगले साल तक 5 लाख लोगों को रोज़गार देंगे. बाबा रामदेव ने कहा कि जो परिधान हम लाएंगे उनके तीन नाम रखे हैं अस्था, संस्कार और लीव फ़िट. बाबा रामदेव ने कहा कि देश भर में 56000 रीटेलर्स बनाए हैं. ये दुकानों में उपलब्ध होगा. दिल्ली और एनसीआर में ही 30000 रीटेलर्स हैं.

पतंजलि के प्रोडक्ट्स लॉन्चिंग के मौके पर कालेधन को लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि कालाधन लूटने वालों को जल्द से जल्द भारत लाया जाए. कई लाख करोड़ रुपये यानी 5 से 7 लाख करोड़ से ज़्यादा बाहर विदेश में हैं. स्वामी रामदेव ने कहा कि जीएसटी या नोटबन्दी को लेकर सरकार के सामने कुछ चैलेंज जरूर आये. लेकिन जो भी आर्थिक सुधार किये हैं सरकार ने, मैं उसके साथ हूं.

वहीं, पेट्रोल-डीजल के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करेंगे कि आज गणेश चतुर्थी है जो भी महंगाई का विघ्न आया है, उसे मोदी जी और जेटली जी खत्म करें.  कालाधन लूटने वालों को जल्द से जल्द भारत बुलाया जाये.

बता दें कि इससे पहले बाबा रामदेव के प्रवक्ता ने कहा कि 'कंपनी साल 2018 में पतंजलि के बड़े अभियान समर्थ भारत स्वस्थ भारत के अंतर्गत बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्णा आज दिल्ली में गाय का दूध, दही, छाछ, पनीर को लांच करेंगे. साथ ही पतंजलि के उत्पाद दिव्यजल, यूरिया रहित पशु आहार दुग्धामृत और सौर उर्जा के उपकरणों की प्रदर्शनी देखेंगे.

वर्ष2018 में #पतंजलि के बड़े अभियान #समर्थभारतस्वस्थभारत के अंतर्गत पूज्य @yogrishiramdev @Ach_Balkrishna कल दिल्ली में गाय का दूध, दही, छाछ, पनीर को लांच करेंगे। साथ ही पतंजलि के उत्पाद #दिव्यजल, यूरिया रहित पशु आहार #दुग्धामृत और सौर उर्जा के उपकरणों की प्रदर्शनी देखेंगे @ANI pic.twitter.com/5sWM0fumYi

— Tijarawala SK (@tijarawala) September 12, 2018

इससे पहले टेलीकॉम फील्ड में भी अपनी पैठ बनाने को लेकर पतंजलि घोषणा कर चुकी है. योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड किम्भो ऐप्प लाने की धोषणा कर चुकी है. हालांकि, पतंजलि Facebook के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेंजिग ऐप WhatsApp से मुकाबले के लिए Kimbho ऐप को लॉन्च करना था. लेकिन किंभो ऐप का लॉन्च टल गया. 

पतंजलि ने रुचि सोया के लिए अडानी की बोली पर जताई आपत्ति

पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निर्देशक आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि इंस्टेंट मैसेजिंग Kimbho App के लॉन्च की नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी. आचार्य बालकृष्ण ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि किंभो ऐप को सुरक्षित, सरल और सिक्योर बनाने के लिए ट्रायल, रिव्यू और अपग्रेडेशन पर काम चल रहा है.

VIDEO: CM योगी ने मनाया 'योगगुरु' को, यूपी में ही रहेगा पतंजलि फूड पार्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Ramdev, Patanjali, Milk Products, Ramdev, Patanjali Ayurveda, Patanjali Launches Cow Milk, Patanajali Launches Milk Products
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com