विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के छह मंत्रियों को पद की शपथ दिलायी. पिछले सप्ताह संपन्न हुये दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने शानदार जीत दर्ज की थी. दिल्ली की 70 सदस्यीय विधासभा में पार्टी के 62 विधायक जीते हैं. पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया और अन्य मंत्रियों गोपाल राय, सत्येन्द्र जैन, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेन्द्र पाल गौतम ने भी केजरीवाल के साथ नवगठित सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की.  रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आप के हजारों समर्थक सुबह दस बजे से ही पहुंच गये थे. रामलीला मैदान में भारी भीड़ को देखते हुये सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. बैजल ने सबसे पहले 12 बजकर 15 मिनट पर केजरीवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. इसके बाद सिसोदिया सहित अन्य मंत्रियों ने एक एक कर शपथ ग्रहण की.

Arvind Kejriwal Oath Ceremony Live Updates: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Ramlila Maidan, AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com