विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2011

अनशन से पहले अन्ना की तबीयत हुई खराब

अन्ना हजारे की तबीयत कल रात से कुछ खराब है। बताया जा रहा है कि अन्ना को ठंड लग गई है और इस वजह से वह पूरी रात ठीक से सो भी नहीं सके।
रालेगण सिद्धी: अन्ना हजारे की तबीयत कल रात से कुछ खराब है। बताया जा रहा है कि अन्ना को ठंड लग गई है और इस वजह से वह पूरी रात ठीक से सो भी नहीं सके। सेहत ठीक नहीं होने के चलते आज वह अपने कमरे से भी नहीं निकले। आमतौर पर अन्ना सुबह सैर के लिए जाते हैं, लेकिन आज वह सैर के लिए नहीं गए। अन्ना दो दिन बाद मुंबई में अनशन पर बैठने वाले हैं, ऐसे में उनकी तबीयत पर सबकी नजर है। उधर, अन्ना कहां अनशन करेंगे इस पर चल रही अटकलें खत्म होती दिख रही हैं। सूत्रों के मुताबिक अन्ना मुंबई में ही अनशन करेंगे। MMRDA ने टीम अन्ना को इसकी इजाजत दे दी है। बताया जा रहा है कि ठंड की वजह से दिल्ली की जगह मुंबई में अनशान किया जा रहा है। MMRDA ने टीम अन्ना को मैदान के किराये में छूट भी दी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अन्ना हजारे, बीमार, अनशन, लोकपाल बिल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com