मुंबई:
स्वास्थ्य बिगड़ने के बावजूद अन्ना हजारे ने अपने करीबी सहायकों की ओर से अनशन समाप्त करने के लिए किए गए अनुरोध को खारिज कर दिया। हजारे ने सरकार के कमजोर लोकपाल विधेयक के खिलाफ अपना तीन दिवसीय अनशन शुरू किया। हजारे ने एमएमआरडीए मैदान में अपने समर्थकों से कहा, जब चिकित्सक ने मेरी जांच की तो मुझे बुखार नहीं था। लेकिन अब बुखार फिर से हो गया है। हजारे ने कहा कि उन्होंने तीन दिन से कुछ भी नहीं खाया है क्योंकि वह स्वस्थ नहीं थे। उधर, अन्ना हजारे के लोकपाल विधेयक के संस्करण का विरोध करते हुए प्रसिद्ध फिल्मकार महेश भट्ट ने कहा कि हजारे और उनका दल उनके आंदोलन का समर्थन नहीं करने वालों की राय के प्रति असहिष्णु है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी सोच जो धारणा रखती है कि यही एकमात्र सही रास्ता है उससे फासीवाद की दुर्गंध आती है। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने अन्ना हजारे से अपील की कि वह अपना अनशन समाप्त करें।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अन्ना, सेहत, अनशन, इनकार