हैदराबाद:
आंध्र प्रदेश में किरण रेड्डी की सरकार के खिलाफ तेलुगु देशम का अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है। आंध्र प्रदेश की 294 सदस्यों वाली विधानसभा में प्रस्ताव के पक्ष में 123 वोट पड़े जबकि 161 सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया। विधानसभा में सात सीटें अभी खाली हैं। इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सात और प्रजा राज्यम पार्टी के 17 विधायकों ने सरकार का साथ दिया। खास बात यह है कि कांग्रेस के 16 विधायकों ने पार्टी के खिलाफ जाकर प्रस्ताव के पक्ष में वोट डाला। ये सभी जगनमोहन रेड्डी कैंप के विधायक है। इससे इनकी सदस्यता जा भी सकती है लेकिन कहा जा रहा है कि जगनमोहन रेड्डी ने इन्हें भरोसा दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर वह इन्हें उपचुनाव जीताकर फिर से विधानसभा में भेज देंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
आंध्र प्रदेश, अविश्वास प्रस्ताव, 38 मतों से गिरा