Lucknow:
मधुमिता शुक्ल हत्याकांड के दोषी और समाजवादी पार्टी के विधायक अमरमणि त्रिपाठी की जेल से भेजी गई सीडी की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बस्ती के डीआईजी मामले की जांच करेंगे। इस सीडी में अमरमणि त्रिपाठी ने लोगों से अपील की है कि वह समाजवादी पार्टी को वोट देकर उन्हें और उनकी पत्नी को बचाएं। अमरमणि ने इस सीडी में कहा है कि वह और उनकी पत्नी जेल में हैं जबकि उन्होंने कोई बड़ा अपराध नहीं किया है बड़े अपराध करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अमरमणि त्रिपाठी, जेल, सीडी, जांच के आदेश