रोहिणी कोर्ट (Rohini Court) में गोलीबारी के बाद तिहाड़ जेल (Tihar Jail) की तीनों जेलों को अलर्ट पर रखा गया है. जिसमें तिहाड़ जेल, मंडोली जेल और रोहिणी जेल शामिल हैं. जेल में गैंगवार की आशंका के चलते तिहाड़ जेल प्रशासन ने सभी जेलों को खास अलर्ट पर रखा है. तिहाड़ की जेलों में कई कुख्यात गैंगस्टर बंद हैं, जिसे देखते हुए जेल प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है. शुक्रवार को रोहिणी कोर्ट में घुसकर टिल्लू गैंग (Tillu Gang) के बदमाशों ने गैंगस्टर जितेंद्र मान (Gangster Jitendra Maan) उर्फ गोगी को गोली मार दी थी.
तिहाड़ जेल के शीर्ष अधिकारियों के सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर गोगी की हत्या के बाद तिहाड़ की तीनों जेल अलर्ट पर हैं. शुक्रवार को गैंगवार में अपनी जान गंवाने वाला जितेंद्र मान उर्फ गोगी तिहाड़ जेल में ही बंद था, वहीं उस पर हमला करवाने का आरोपी टिल्लू मंडोली जेल में बंद है. साथ ही रोहिणी जेल में भी दोनों ही गैंग के कई बदमाश शॉप शूटर्स बंद हैं. ऐसे में जेल में गैंगवार की आशंका को लेकर तिहाड़ प्रशासन ने सभी जेलों को अगले आदेश तक खास अलर्ट पर रखा है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
तिहाड़ की तीनों जेल में कई कुख्यात गैंगस्टर बंद हैं. जिसमें लॉरेंस बिश्नोई, टिल्लू, हाशिम बाबा, संपत नेहरा, नीरज बवानिया, नासिर, धेन्नु, अनिल भाटी ( सुंदर भाटी का भतीजा), रवि गंगवार, रोहित चौधरी, राशिद केबल वाला, अशोक प्रधान (गोगी का खास), रोहित मुई (सोनीपत का रहने वाला) शामिल हैं.
इनमें से रोहित पर दिल्ली एनसीआर में दो दर्जन मामले दर्ज हैं. रोहित मुई को गोगी के गैंग का उत्तराधिकारी बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि वह अब जेल के अंदर से गोगी गैंग की कमान संभालेगा, वहीं बाहर से कमान दीपक उर्फ बॉक्सर के हाथ में होगी, जिस पर 2 लाख का इनाम है. तिहाड़ जेल प्रशासन ने इन सभी गैंगस्टर पर खास नजर रखने का आदेश दिया है.
रोहिणी कोर्ट में स्पेशल सेल की फायरिंग में मारा गया बदमाश राहुल का असल नाम नितिन है और वह मूल रूप से खरखोदा मेरठ का रहने वाला था. उसने हाल ही में कंझावला के बेगमपुर में टिल्लू के इशारे पर गोगी गैंग के दो बदमाशों को मारा था.
- - ये भी पढ़ें - -
* दिल्ली कोर्ट में गैंगवार : टिल्लू गैंग ने वकीलों के वेश में कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को उड़ाया
* रोहिणी कोर्ट में गैंगवार : कभी टिल्लू-गोगी थे दोस्त, अब दुश्मनी में मारे जा चुके हैं 25 लोग
* 'इस सुरक्षा चूक को बर्दाश्त नहीं करेंगे' : रोहिणी कोर्ट में हुई फायरिंग पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में जबरदस्त फायरिंग, सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं