विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2011

आरएलडी नेता अजित सिंह बने नागर विमानन मंत्री

अजित को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार दिया गया है। अभी ओवरसीज मंत्री व्यलार रवि के पास इस मंत्रालय का अतिरिक्त अतिरिक्त प्रभार था।
New Delhi: केंद्रीय मंत्रिमंडल में किए गए मामूली विस्तार में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) प्रमुख अजित सिंह को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। उन्हें नागर विमानन मंत्री बनाया गया है। इसका मकसद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मजबूती प्रदान करना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 72 वर्षीय जाट नेता एक सप्ताह पहले ही कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन में शामिल हुए थे। यूपीए-2 के 2009 में सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से किया गया मंत्रिमंडल का यह तीसरा विस्तार है। वह 77 सदस्यों वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 33वें कैबिनेट मंत्री हैं। अजित सिंह को राष्ट्रपति भवन में एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कई केंद्रीय मंत्री उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले अजित सिंह को संप्रग में शामिल करने में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की अहम भूमिका बताई जाती है। राहुल गांधी इस समारोह में उपस्थित थे और अजित सिंह के पुत्र जयंत चौधरी के साथ बैठे थे। जयंत चौधरी मथुरा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अजित सिंह, केंद्रीय मंत्री, आरएलडी, राष्ट्रीय लोकदल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com