विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Apr 10, 2016

प्रिंस विलियम और केट मिडल्टन के डिनर में बॉलीवुड हस्तियों का अलग अंदाज

Read Time: 3 mins
प्रिंस विलियम और केट मिडल्टन के डिनर में बॉलीवुड हस्तियों का अलग अंदाज
ब्रिटेन के शाही परिवार की जोड़ी प्रिंस विलियम और केट मिडल्टन की रविवार को बॉलीवुड गाला नाइट में तमाम सितारों ने शिरकत की। अभिनेता शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जैक्लीन फर्नांडिस के अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी ताजा पैलेस होटल में आयोजित चैरिटी गाला में रेड कार्पेट पर अपने ही अंदाज में नजर आए।
डचेस केट मिडल्टन जेनी पैकहम ड्रेस में गजब की खूबसूरत लग रही थीं। इस ड्रेस को भारतीय डिजाइनर ने तैयार किया है।
 

'रईस' शाहरुख खान अपने दोस्त व फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ नजर आए।
 

पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं।
 

एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर और चचेरे भाई अर्जुन कपूर के साथ पहुंचीं।
 

आलिया भट्ट का अंदाज भी देखने लायक था।
 

परिणीति चोपड़ा भी अपने अनोखे अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं।लाल परिधान में जैक्लीन फर्नांडिस ने भी जलवा बिखेरा।
 

'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ साड़ी पहनकर कार्यक्रम में पहुंची।
 

ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने भी कार्यक्रम में अपनी सदाबहार खूबसूरती बिखेरी।
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी सोफी चौधरी और अदिति राव हैदरी के साथ पहुंचे।
 

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ पहुंचे।
 

बड़े पर्दे के 'मिल्खा सिंह' फरहान अख्तर भी अपने खास अंदाज में नजर आए।
ड्यूक और डचेस रविवार से सात दिवसीय भारत और भूटान दौरे पर हैं। शाही जोड़े के इस दौरे का मकसद दोनों देशों के साथ संबंध मजबूत करना है। शाही जोड़े ने अपने सफर की शुरुआत ताज पैलेस होटल में 26/11 मेमोरियल पर उस आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ की। शाही जोड़ा इसी होटल में रहेगा। उन्होंने मेमोरियल पर पुष्पचक्र चढ़ाया और आतंकी हमले के दौरान वहां मौजूद स्टाफ से बातचीत भी की।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के जीवन पर लिखी तीन पुस्तकों का पीएम मोदी ने किया विमोचन
प्रिंस विलियम और केट मिडल्टन के डिनर में बॉलीवुड हस्तियों का अलग अंदाज
'मोदी 3.0' में महिलाओं, किसानों, अर्थव्यवस्था पर क्या विजन, विपक्ष के लिए क्या संदेश? राष्ट्रपति के अभिभाषण का पूरा सार समझिए
Next Article
'मोदी 3.0' में महिलाओं, किसानों, अर्थव्यवस्था पर क्या विजन, विपक्ष के लिए क्या संदेश? राष्ट्रपति के अभिभाषण का पूरा सार समझिए
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;