- बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी नाराज
- कहा- बेटा किसी का भी हो, मनमानी नहीं चलेगी
- क्या बीजेपी अब करेगी कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयर्गीय द्वारा एक अधिकारी को पीटने से जुड़े घटनाक्रम पर गहरा संज्ञान लेते हुए नसीहत दी है कि ‘बेटा किसी का हो, मनमानी नहीं चलेगी .'' हालांकि प्रधानमंत्री ने इस संदर्भ में किसी का नाम नहीं लिया. सूत्रों ने बताया कि बीजेपी संसदीय पार्टी की बैठक में प्रधानमंत्री ने मंगलवार को कहा, ‘‘बेटा किसी का हो, ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.'' उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, जो पार्टी का नाम कम करता है, अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि यह सभी पर लागू है. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा कि चाहे किसी का बेटा हो, उसे पार्टी से निकाल देना चाहिए. इसके साथ ही सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि जिन्होंने भी उनके जेल से बाहर आने के बाद स्वागत किया है, उन्हें भी पार्टी से बाहर कर देना चाहिए. गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले इंदौर नगर निगम का दल गंजी परिसर क्षेत्र में एक जर्जर मकान को गिराने को पहुंचा था. इसकी सूचना मिलने पर भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय की नगर निगम कर्मियों से नोकझोंक हो गई और आकाश ने नगर निगम अधिकारी की बल्ले से पिटायी कर दी.
दिग्विजय सिंह बोले- PM मोदी में हिम्मत है तो आकाश विजयवर्गीय को पार्टी से निकाल कर दिखाएं
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस घटना को लेकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया और आकाश को जेल भेज दिया था. बाद में उनकी रिहाई के बाद उनके समर्थकों ने जश्न मनाया था और फूलों से स्वागत किया था. इतना ही नहीं फायरिंग भी की गई. जेल से जमानत पर छूटने के बाद आकाश ने कहा था कि वह जनता की सेवा करते रहेंगे लेकिन उन्होंने इस घटना पर खेद प्रकट नहीं किया. आकाश के पिता और बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी. ‘‘आकाशजी और कमिश्नर दोनों कच्चे खिलाड़ी हैं. यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं था लेकिन इसे बड़ा बनाया गया.'' उन्होंने कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि अधिकारियों को अहंकारी नहीं होना चाहिए.''
कैलाश विजयवर्गीय के बेटे के मामले पर नाराज PM मोदी, कहा- बेटा किसी का हो, मनमानी नहीं चलेगी
सवाल इस बात का है कि जब पीएम मोदी ने ही कार्रवाई की बात कह दी है तो अब बीजेपी इस पर फैसला करने में कितनी देर या कितने घंटे लगाएगी.
कैलाश विजयवर्गीय के बेटे के मामले में PM मोदी नाराज: सूत्र
इनपुट : भाषा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं