नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से काले धन के मुद्दे पर लाया गया कार्य स्थगन प्रस्ताव बुधवार को ध्वनि मत से गिर गया। भाजपा की ओर से उसके वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने यह प्रस्ताव रखा था, जिस पर तकरीबन छह घंटे तक बहस हुई। यह प्रस्ताव विदेशी बैंकों में अवैध रूप से जमा कराए गए धन से पैदा हो रही स्थिति और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के सम्बंध में था। बहस के बाद सदन में मौजूद अधिकांश सदस्यों ने प्रस्ताव को ध्वनि मत से खारिज कर दिया।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
लाल कृष्ण आडवाणी, काला धन, कार्य स्थगन प्रस्ताव, Advani, Adjounment Motion