- छापा मारने गई आबकारी टीम के अधिकारी पर लगाया लड़की को छेड़ने का आरोप
- घर का मुख्य दरवाजा बंद कर महिला ने अधिकारी को जडे थप्पड़
- घटनास्थल पर मौजूद अन्य अधिकारियों ने नहीं किया हस्तक्षेप
मध्य प्रदेश के महेश्वर जिले में आबकारी विभाग के एक अधिकारी को लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में दो महिलाओं ने जमकर पीटा. मौके पर जमा भीड़ ने महिलाओं द्वारा अधिकारी की पिटाई का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल यह घटना उस वक्त घटी जब अवैध शराब की बिक्री को लेकर आबकारी विभाग की एक टीम ने शुक्रवार को जिले के एक घर पर छापा मारा. वायरल वीडियो में घर के लोग पहले टीम के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद अचानक एक महिला अधिकारी पर आरोप लगाती है कि उसने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की है. इसके तुरंत बाद ही महिला अधिकारी को पीटने लगती है. महिला के साथ अन्य लोग भी अधिकारी की पिटाई करने में शामिल हो जाते हैं. अधिकारी की पहचान उप-निरीक्षक मोहनलाल भायल के रूप में हुई है.
6 साल के मासूम का गाल चूमने पर मशहूर डायरेक्टर के बेटे पर 'पॉक्सो' का केस दर्ज
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वीडियो में महिला, अधिकारी को थप्पड़ पर थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है. अधिकारी की पिटाई के दौरान घर का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया जाता है, ताकि वह निकलकर भागे नहीं. बाद में महिला ने अधिकारी की शर्ट का कॉलर पकड़ा और दरवाजा खोलकर उसे सड़क पर घसीट लाई. वह सड़क पर भी अधिकारी को मारती रही. जल्द ही अन्य लोग भी अधिकारी के साथ मारपीट में करने में शामिल हो गए. इसी दौरान पीछे से एक दूसरी महिला अधिकारी को डंडे से मारती रही.
दक्षिण एक्सप्रेस के AC कोच में सो रही युवती से छेड़छाड़, परिजनों ने पकड़ा और फिर...
गुस्साई महिलाएं जब अधिकारी को पीट रही थी तब आस-पास खड़ी भीड़ ने भी अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया. हालांकि वीडियो में टीम के कई अन्य अधिकारी भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी अधिकारी की पिटाई के दौरान हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं की. हालांकि बाद में महिला समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
Video: अवैध शराब की सूचना पर पहुंचा था अफ़सर, महिला ने लाठी-डंडे से की पिटाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं