बेंगलुरु : रास्ता बताने के बहाने दो सुरक्षाकर्मियों ने किया महिला से गैंगरेप, गिरफ्तार

बेंगलुरु : रास्ता बताने के बहाने दो सुरक्षाकर्मियों ने किया महिला से गैंगरेप, गिरफ्तार

बेंगलुरु के कब्बन पार्क के अंदर बने टेनिस क्लब के दो सुरक्षाकर्मियों को पुलिस ने सामूहिक बलात्कार के आरोप में धारा 376 डी के तहत गिरफ्तार किया है। 30 साल की एक लड़की ने इन दोनों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है।

बुधवार रात लगभग ढाई बजे पेट्रोलिंग कर रहे कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के एक एएसआई को यह लड़की कब्बन पार्क के पास बने बस स्टॉप पर अकेले बैठे मिली। जब एएसआई ने उससे पुछा कि इतनी देर रात वह क्या कर रही है तो लड़की ने अपनी आप बीती बताई।

बेंगलुरु से तकरीबन 75 किलोमीटर दूर तुमकुर से यह लड़की बेंगलुरु आई थी। पुलिस यह साफ नहीं कर रही है कि वह यहां नौकरी के लिए आई थी या फिर टेनिस सीखने के लिए। लड़की कब्बन पार्क में बने टेनिस क्लब में शाम 4 बजे गई थी।

उसकी बात नहीं बनी तो वह टेनिस क्लब के अंदर बने बेंच पैर बैठ गई। रात 9 बजे के आसपास टेनिस क्लब के दो सुरक्षा गार्डों की नजर इस लड़की पर पड़ी। लड़की के मुताबिक, उसने इन दोनों गार्ड्स से कब्बन पार्क से बाहर जाने का रास्ता पूछा था।

ये दोनों रास्ता बताने के बहाने लड़की को पार्क में एक सुनसान जगह पर ले गए और बलात्कार किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बेंगलुरु सेंट्रल के डीसीपी संदीप पाटिल ने बताया की पीड़ित लड़की और दोनों सुरक्षाकर्मियों की मेडिकल जांच चल रही है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 डी के तहतत मामला दर्ज कर दोनों निजी सुरक्षा गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों असम के हैं।