विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2017

सुदर्शन चक्रधारी से लेकर चरखा धारी मोहन के हम आभारी हैं : पीएम नरेंद्र मोदी-भाषण के मुख्‍य अंश

देश में आज आजादी के जश्‍न के साथ जन्‍माष्‍टमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस परिप्रेक्ष्‍य में सुदर्शन चक्रधारी से लेकर चरखा धारी मोहन तक के हम आभारी हैं.

सुदर्शन चक्रधारी से लेकर चरखा धारी मोहन के हम आभारी हैं : पीएम नरेंद्र मोदी-भाषण के मुख्‍य अंश
स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से अपना चौथा स्‍वतंत्रता दिवस भाषण दिया. इससे पहले उन्‍होंने अपने भाषण के लिए लोगों से सुझाव मांगा था. नतीजतन आठ हजार संदेश उनको मिले थे. इस पृष्‍ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के खास अंशों पर एक नजर:
  • देश में आज आजादी के जश्‍न के साथ जन्‍माष्‍टमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस परिप्रेक्ष्‍य में सुदर्शन चक्रधारी से लेकर चरखा धारी मोहन तक के हम आभारी हैं.
  • पिछले दिनों गोरखपुर हादसे में बच्चों की मौत पर 125 करोड़ भारतीयों की संवेदनाएं सभी के साथ हैं, हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
  • ऐसे संकट के समय पूरी संवेदनशीलता के साथ हम कहना चाहते हैं कि कुछ भी करने में हम कमी नहीं करेंगे
  • यह आजाद भारत के लिए विशेष वर्ष है. इस वर्ष चंपारण आश्रम और साबरमती आश्रम की स्‍थापना के 100 साल और लोकमान्‍य बाल गंगाधर तिलक द्वारा शुरू किए गए गणेश उत्‍सव का 125वां वर्ष है.
  • राष्‍ट्रवाद और राष्‍ट्रभक्ति से किया गया काम अच्‍छा परिणाम देता है.
  • न्‍यू इंडिया का संकल्‍प लेकर हमको आगे बढ़ना है. पांच साल के लिए 'न्यू इंडिया' का संकल्प लें, 2022 तक शक्तिशाली और समृद्ध 'न्यू इंडिया' बनाएंगे
  • 21वीं सदी में जन्‍म लेने वाले युवाओं को आगे बढ़ने का निमंत्रण देता हूं. देश की तरक्की में भागीदार बनें, देश आपको निमंत्रण देता है.
  • 'चलता है' का जमाना चला गया अब 'बदल गया' का जमाना लाना है
  • सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद दुनिया ने लोहा माना है
  • जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदा लोगों को परेशान कर देती है
  • आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमारा साथ देने वाले देशों को धन्‍यवाद. कश्‍मीर के अलगाववादी नए-नए पैंतरे रचते हैं. कश्‍मीर समस्‍या का हल गोली और गाली से नहीं बल्कि गले लगाने से संभव है. मुझे खुशी है कि सुरक्षाबलों के प्रयासों से भटके हुए नौजवान मुख्‍यधारा में आए.
  • सरकार की योजनाओं में रफ्तार बढ़ी है. हर महीने सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा लेता रहता हूं.
  • देश के विकास में राज्‍य सरकारों की बहुत अहमियत है. आज सारे निर्णय देश और राज्‍य सरकारें मिलकर कर रही हैं.
  • लोकतंत्र मतपत्र तक सीमित नहीं हो सकता है
  • जनभागीदारी से ही देश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. हमार किसान आज रिकॉर्ड फसल उत्‍पादन करके दे रहा है.
  • फसल बीमा योजना से सवा करोड़ किसान जुड़े हैं. किसानों के लिए हमनें 21 योजनाएं लागू कीं. जल्‍दी ही बाकी योजनाएं लागू की जाएंगी. सरकार ने 16 लाख टन दाल खरीदने का ऐतिहासिक काम किया है. किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है.
  • आज नौजवान नौकरी लेने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बना है. नए आईआईटी, एम्‍स, आईआईएम का निर्माण किया गया है.
  • तीन तलाक से पीडि़त महिलाओं के साथ देश खड़ा हुआ है.
  • आस्‍था के नाम पर हिंसा को बल नहीं दिया जा सकता है
  • पहले 'भारत छोड़ाे' का नारा था, अब 'भारत जोड़ो' का नारा है
  • हर संप्रदाय को साथ लेकर चलने से ही देश का विकास संभव है
  • हमने हर तरीके से इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर बल दिया है
  • हमारा ध्‍यान पूर्वी यूपी, बिहार, असम और पूर्वी राज्‍यों पर है
  • हमने सरकार बनाने के तत्‍काल बाद काला धन के मुद्दे पर एसआईटी का गठन किया. तीन साल के भीतर सवा लाख करोड़ से ज्‍यादा काला धन देश में आया है.
  • नोटबंदी के बाद से छिपे हुए कालेधन को मुख्‍यधारा में आना पड़ा. नोटबंदी के बाद 3 लाख करोड़ से ज्‍यादा रुपया बैंकों में आया है. नए कालेधन पर बहुत बड़ी रुकावट आई है.
  • एक लाख ऐसे लोगों ने इनकम टैक्‍स दिया जो इनकम टैक्‍स नहीं देते थे.
  • नोटबंदी के बाद हमने पौने दो लाख कंपनियों को बंद किया
  • जीएसटी के बाद ट्रक वालों का 30 फीसदी समय बच गया है
  • अगर हम स्‍वच्‍छ भारत की तरफ बढ़ते हैं तो गरीब की दवाई का पैसा बचेगा.
  • हम डिजिटल ट्रांजैक्‍शन की ओर बढ़ रहे हैं. कम कैश वाली अर्थव्‍यवस्‍था को बढ़ाना होगा.
  • सही समय पर अगर कोई कार्य पूरा नहीं किया गया तो इच्छित परिणाम कभी नहीं मिलते हैं
  • 2022 में भव्‍य और दिव्‍य हिंदुस्‍तान देखने के लिए प्रयास करेंगे
  • 2022 तक ऐसा हिंदुस्‍तान बनाएंगे जहां किसान चिंता में नहीं चैन से सोएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
15 August 2017, Independece Day, Narendra Modi Speech
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com