विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2017

प्रदूषण से परेशान 11 साल की बच्‍ची ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी और ये कहा

श्रीराम स्‍कूल में पढ़ने वाली 11 साल की विद्या ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उसे चिंता है कि प्रदूषण के चलते कहीं उसके स्‍कूल का टूर और स्‍पोर्ट्स डे कैंसल न हो जाए.

प्रदूषण से परेशान 11 साल की बच्‍ची ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी और ये कहा
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
दिल्‍ली में प्रदूषण के बिगड़ते हालात को लेकर दिल्‍ली हाईकोर्ट और एनजीटी चिंता जाहिर कर चुके हैं. दिल्‍ली सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए ऑड-ईवन शुरू कर रही है और बच्‍चों पर इसका कम प्रभाव हो इसके लिए सभी स्‍कूलों को 12 नवंबर तक बंद कर दिया गया है. वहीं दिल्ली के श्रीराम स्कूल में पढ़ने वाली ग्यारह साल की एक बच्ची ने प्रदूषण से बिगड़ते हालात को लेकर प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है.

हाईकोर्ट-एनजीटी जहरीली हवा पर सख्‍त, NGT ने कहा- छीना जा रहा है लोगों से जीने का अधिकार

श्रीराम स्‍कूल में पढ़ने वाली 11 साल की विद्या ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उसे चिंता है कि प्रदूषण के चलते कहीं उसके स्‍कूल का टूर और स्‍पोर्ट्स डे कैंसल न हो जाए. उसने कहा है कि वह घर से बाहर खेलने नहीं जा सकती है और उसे एक उचित बचपन नहीं मिल पा रहा है.

दिल्‍ली में फिर से ऑड ईवन, 13 से 17 नवंबर तक चलेगा अभियान

विद्या ने पीएम मोदी से कहा है कि वह उन्‍हें इस प्रदूषण संकट से बचाए जो दिल्‍ली में गहराता जा रहा है. उसने कहा कि घर में बैठना और ऑन लाइन काम करने से अच्‍छा है कि वह स्‍कूल जाए और पढ़ाई करें. 

दिल्ली-NCR के लिए प्रदूषण के नए पैमाने 11 साल की बच्‍ची ने चिट्ठी में कहा है कि लोगों को अपने इंजनों को बंद कर देना चाहिए. हमें और ईक्रो फ्रेंडली होना चाहिए. विद्या ने कहा हम मास्‍क खरीद सकते हैं लेकिन पर उनका क्‍या जो सड़कों पर रहते हैं? क्‍योंकि उनके पास ये सुविधाएं नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Pollution, PM Modi, Shri Ram School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com