कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर अवार्ड इवेंट (2022) चल रहा है. द समर ऑफ सोल ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर की कैटेगरी में ऑस्कर अपने नाम किया है. भारतीय फिल्म राइटिंग विद फायर भी इस श्रेणी में नामांकित हुई थी. हालांकि यह फिल्म अवॉर्ड अपने नाम करने में नाकाम रही. रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने मिलकर राइटिंग विद फायर का निर्माण किया था. वहीं विल स्मिथ को किंग रिचर्ड के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. अवार्ड लेते समय विल स्मिथ भावुक नजर आए.
विल स्मिथ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कॉमेडियन क्रिस रॉक के साथ स्टेज पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वे क्रिस रॉक को मजाक में थप्पड़ जड़ते हुए भी देखे गए. दरअसल, क्रिस रॉक ने जब ऑस्कर के स्टेज पर विल स्मिथ की वाइफ का मजाक उड़ाया तो विल स्मिथ ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया. David Mack ने इस दृश्य के वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जो कि बहुत वायरल हो रहा है. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
UNCENSORED WILL SMITH FOOTAGE AS SHOWN ON AUSTRALIAN TV pic.twitter.com/NcRfdjWxqe
— David Mack (@davidmackau) March 28, 2022
बता दें, विल स्मिथ की फिल्म 'किंग रिचर्ड' एक ऐसे पिता की कहानी है, जो अपनी बेटियों के जन्म से पहले ही 78 पेज का उनका पूरा करियर प्लान लिख डालता है. फिल्म के निर्देशक रीनाल्डो मारकस ग्रीन हैं, जबकि इसे जैक बैलिन ने लिखा है. इसके अलावा, जैन कैंपियन को 'द पावर ऑफ द डॉग' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला है. इस कैटेगरी में उनके साथ पॉल थॉमस एंडरसन, केनेथ ब्रनाघ, स्टीवन स्पीलबर्ग, रुसुके हमागुची भी नॉमिनेटेड थे.
ये भी देखें: मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं