नेटफ्लिक्स पर अगर आप भी कोई थ्रिलर मूवी देखने की सोच रहे हैं तो, हाल ही में नेटफ्लिक्स पर कुछ फिल्में आई हैं, जो आपके लिए बिंज वाचिंग करने के लिए परफेक्ट हैं. अगर आपको जॉम्बी थ्रिलर और सर्वाइवल मूवीज पसंद हैं तो, नेटफ्लिक्स पर आई 'Extinction' (2015) को आप एक बार देख सकते हैं. 1 घंटे 50 मिनट की इस फिल्म में आपको एक अलग ही हॉरर देखने को मिलेगा. फिल्म में दिखाते हैं कि लोगों के काटने से सब जॉम्बी बन जाते हैं. इन्हीं सब के बीच में अपनी जान बचाते हुए 3 लोग बचते हैं. जो एक ही परिवार के होते हैं, लेकिन किसी वजह से वो एक-दूसरे के ऐसे पड़ोसी बन जाते हैं जो आपस में बात नहीं करते.
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो शुरूआत होती है जॉम्बी से सर्वाइवल से, जिसमें एक बस में कुछ लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा होता है, लेकिन तभी उनपर हमला होता है और उसमें 4 लोग बचते हैं. 1 औरत, 2 आदमी और एक छोटी बच्ची. ये चारों एक ही परिवार के सदस्य होते हैं और बच्ची को बचाते हैं. फिर कहानी सीधे 9 साल आगे जाती है. जैक अपनी 9 साल की बेटी लू के साथ हार्मनी शहर में रहते हैं. वहीं उनके पड़ोस में पैट्रिक ( जो उनके दोस्त होते हैं) वो रहते हैं. लेकिन पास्ट में हुई कुछ बातों की वजह से दोनों आपस में बात नहीं करते हैं. हालांकि कहानी में आगे कहीं-कहीं पर पास्ट को दिखाया जाता है और इस राज से पर्दा हटता है.

लेकिन अचानक से शहर में एक अजीब तरह के जीव आ जाते हैं, ऐसे में लू को बचाने के लिए दोनों एक हो जाते हैं. लू को सेफ रखने के लिए जैक उसको बाहर नहीं जाने देता. वहीं पैट्रिक हमेशा बाहर आता जाता रहता है. फिल्म का ट्विस्ट तब आता है, जब जॉम्बी बदल जाते हैं. उनको दिखाई नहीं देता है, लेकिन उनकी सुनने की क्षमता बहुत ज्यादा हो जाती है. यानी कि अब छोटी सी आवाज भी आपको मुसीबत में डाल सकती है.
ये चीज फिल्म को बाकी फिल्मों से थोड़ा अलग कर देती है. अब जैक और पैट्रिक को लू को बचाने के साथ ही इस अजीब जीव से लड़ना भी है. फिर फिल्म में एक अंजान लड़की आती है जिसके साथ मिलकर चारों ही उन जानवरों से मुकाबला करते हैं. पैट्रिक अपनी जान देकर तीनों को बचाता है.
ये भी पढ़ें: 4600 करोड़ की ये फिल्म देखना नहीं आसान, अगर समझनी है ये मूवी तो देखने होंगे 15 फिल्में और शो, खर्च करने होंगे 42 घंटे
फिल्म को क्या बनाता है खास
फिल्म की खास बात है इसमें हर समय पर दिखाए गए खतरे, हर समय यही लगता है कि अब क्या होने वाला है. नेटफ्लिक्स पर अभी ये फिल्म टॉप 10 पर अपनी जगह बनाए हुए है. वहीं इस फिल्म को IMDB पर 5.8 स्टार दिए गए हैं. इस फिल्म की कहानी और पेसिंग को लेकर मिली-जुली राय मिली है. लेकिन जॉम्बी सर्वाइवल, बर्फीला माहौल और परिवार को बचाने की कोशिश फिल्म को देखने लायक बनाते हैं. इस फिल्म में मैथ्यू फॉक्स, जेफरी डोनोवन और क्विन मैक्कोलगन लीड रोल में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं