पेट से संबंधित कुछ ऐसी समस्याएं होती हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं. ऐसे में आज हम आपको एस्पिरेशन (Aspiration) के बारे में बताने जा रहे हैं. एस्पिरेशन एक ऐसी स्थिति है, जिसमें इंसान खाना, कोई तरल पदार्थ या किसी चीज का सेवन करता है और गलती से खाने की चीज पेट में न जाकर वायुमार्ग (windpipe) या फेफड़ों में प्रवेश कर जाती है और फिर सांस लेने में तकलीफ होती है और वायु मार्ग में रुकावट और संक्रमण जैसी समस्या पैदा होती है, तो इसे ही विज्ञान की भाषा में एस्पिरेशन कहा गया है।
एस्पिरेशन एक ऐसी समस्या है, जो कभी भी हो सकती है. यह निगलने में परेशानी (डिस्फेजिया) के कारण या अन्य कारणों से हो सकती है. बता दें, एस्पिरेशन पेट से जुड़ी एक समस्या तो है, लेकिन इसके होने का कारण हमेशा पेट की समस्या नहीं होती है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
ये भी पढ़ें- सोने से पहले खाएं ये चीजें, नींद आएगी अच्छी, पाचन भी होगी बेहतर

क्या होता है एस्पिरेशन (what is aspiration)
एस्पिरेशन तब होती है जब हवा के अलावा कोई और चीज आपके वायु मार्ग में चली जाती है. अक्सर, यह कुछ ऐसा होता है जिसे आप निगलना चाहते हैं, लेकिन निगल नहीं पाते. वहीं ये आपके पाचन तंत्र से संबंधित है. बता दें, खाना, पानी या तरल पदार्थ, उल्टी, आपके मुंह या गले से बलगम या लार (थूक) के वायुमार्ग में चले जाने पर भी एस्पिरेशन की स्थिति पैदा हो सकती है.
एस्पिरेशन होने पर होती है सांस लेने में परेशानी
जब ऐसी स्थिति पैदा होती है, जो ज्यादातर मामलों में वायुमार्ग में खाना चले जाने पर उसे बाहर निकालने की कोशिश की जाती है, जिसमें मामूली जलन पैदा हो सकती है, लेकिन कुछ मामलों में, यह आपको घुटन, सांस लेने में परेशानी या संक्रमण का कारण बन सकता है.
एस्पिरेशन के लक्षण-
- खांसी होती है.
- ऐसा महसूस होना कि गले में कुछ अटक गया है.
- सांस लेने में शोर, जैसे कि स्ट्रिडोर या घरघराहट होती है.
- सांस लेने में तकलीफ (डिस्पेनिया) होती है.
- त्वचा, होंठ, उंगलियों या नाखूनों का नीला पड़ जाना.
- निगलने में परेशानी (डिस्फेजिया) होना.
- बुखार का आना.
जानें लें एस्पिरेशन के खतरों के बारे में-
एस्पिरेशन होना एक खतरनाक स्थिति है, जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और अगर कुछ निगलने के बाद काफी देर तक गले में फंसा- फंसा महसूस हो तो समझ लेना चाहिए कि ये एक इमरजेंसी है, क्योंकि कुछ देर बाद आपको सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है. ऐसे में तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं या डॉक्टर से संपर्क करें.
एस्पिरेशन होने पर क्या हो सकता है?
अगर आपका शरीर आपके निगली गई चीज को साफ नहीं कर पाता है, तो इससे गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं, जो इस प्रकार है:-
- एस्पिरेशन निमोनिया
- फेफड़ों का फोड़ा
- एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (ARDS)
- फेफड़ों का सिकुड़ना (न्यूमोथोरैक्स)
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या लिवर खराब होने से हार्ट डिजीज होती हैं? डॉक्टर ने बताया...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं