विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

इन 5 समस्याओं के लिए वरदान से कम नही है फिटकरी, जान लीजिए इस्तेमाल करने का तरीका

Phitkari Benefits: फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो मुंहासे, खुजली, फोड़े-फुंसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं.

इन 5 समस्याओं के लिए वरदान से कम नही है फिटकरी, जान लीजिए इस्तेमाल करने का तरीका
Phitkari Benefits: सेहत के लिए वरदान से कम नही है फिटकरी.

Phitkari Benefits in Hindi: फिटकरी सिर्फ पानी साफ करने या शेव के बाद लगाने तक सीमित नहीं है. आयुर्वेद में इसे रोगनाशक, त्वचा रक्षक और दंत स्वास्थ्य का रक्षक माना गया है. इतना ही नहीं इसकी मदद से घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर किया जा सकता है. चरक संहिता में फिटकरी को "स्फटिक" के नाम से जाना जाता है और इसे "त्रिदोषनाशक" माना गया है, जिसका अर्थ है कि यह वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को शांत करती है. ऋषि चरक के अनुसार, फिटकरी का कसैला और शीतल गुण इसे त्वचा रोग, पाचन विकार और सूजन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है. यह त्रिदोष संतुलन वाली औषधि मानी गई है—कफ दोष को खास तौर पर कम करती है, साथ ही वात और पित्त को भी नियंत्रित करती है. फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो मुंहासे, खुजली, फोड़े-फुंसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं.

खांसी और बलगम

आयुर्वेद के अनुसार, फिटकरी को शहद के साथ मिलाकर खाने के भी बड़े लाभ हैं. यह काली खांसी और बलगम की समस्या से राहत दिलाती है. 

बाल

इसके अलावा, डैंड्रफ और खुजली से राहत पाने के लिए आप शैम्पू में 1-2 चम्मच फिटकरी मिलाकर बाल धो लें. ऐसा करने से स्कैल्प साफ हो जाएगा.

ग्लोइंग स्किन

फिटकरी के पाउडर को गुलाबजल या सादे पानी में मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी लाभ मिलता है. वहीं, मुलायम त्वचा पाने के लिए एक चम्मच फिटकरी पाउडर में बराबर मात्रा में शहद मिलाकर और कुछ बूंदें नींबू के रस की डालकर बनाया पेस्ट फायदा पहुंचाता है. इसे चेहरे पर 20 से 30 मिनट लगाने के बाद हल्के हाथों से छुड़ाते हुए धोकर हटाने से त्वचा मुलायम हो जाती है.

रात को भिगोएं और सुबह पी लें अंजीर का पानी, इन 3 लोगों को तो जरूर पीना चाहिए

फेस मसाज के लिए पोटैशियम एलम आधे चम्मच पानी के साथ मिलाकर चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाने से त्वचा कसी हुई और स्वस्थ दिखाई देती है.

पेट के लिए 

वहीं, अगर आप गैस और पेट भारीपन से परेशान हैं तो खाने के बाद थोड़ी मात्रा में फिटकरी पानी पीने से पेट संबंधी परेशानी कम हो सकती है.

मच्छर

इतना ही नहीं, बारिश के मौसम में जब मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है तो पूल या पानी की बाल्टी में फिटकरी डालने से पानी साफ होता है और मच्छर का लार्वा खत्म होता है.

फिटकरी में पोटैशियम और एल्युमिनियम सल्फेट होते हैं, जो जल की अशुद्धियों को दूर कर संक्रामक सूक्ष्मजीवों को मारते हैं. घर से बुरी या नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए भी फिटकरी का टोटका आजमाया जाता है. विशेषज्ञ ही नहीं, हमारे बड़े बुजुर्ग भी इसकी सलाह देते हैं. फिटकरी घर में रखने से 'नजर दोष' दूर होता है; इसे तकिए के नीचे रखने, जलाने या पानी में डालकर प्रयोग करने से नेगेटिविटी दूर होती है.

Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Phitkari Ke Fayde, How To Use Phitkari For Skin Problems, Alum Benefits For Face, How To Use Alum On Face, Phitkari For Glowing Skin, Phitkari Se Daag Dhabbe Kaise Hatayein, Alum Face Pack For Acne And Pigmentation, How To Apply Phitkari Water On Face, Natural Remedies Using Alum For Skin Tightening, Phitkari For Wrinkles And Open Pores, Alum For Hyperpigmentation, Phitkari For Oily Skin, Benefits Of Washing Face With Alum Water, Phitkari And Rose Water Face Mask, Alum Stone For After Shave Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com